Live TV
Search
Home > राज्य > राजस्थान > वो सीट जहां चुनाव जीतते ही हो जाती है मौत, गिर चुकी हैं कई लाशें; डर के मारे किसी कैंडिडेट ने नहीं दिया नाम?

वो सीट जहां चुनाव जीतते ही हो जाती है मौत, गिर चुकी हैं कई लाशें; डर के मारे किसी कैंडिडेट ने नहीं दिया नाम?

Khunkhuna Village Story: राजस्थान के खुनखुना गांव के वार्ड नंबर 5 में कथित पुरानी घटनाओं के डर से कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है. पिछले 20 साल में पांच वार्ड पंचों से जुड़ी परेशानियों की कहानियां चर्चा में हैं.

Written By:
Published: November 18, 2026 15:45:29 IST
Last Updated: November 18, 2026 15:45:29 IST

Mobile Ads 1x1

Khunkhuna Village Story: राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में हलचल तेज है. कहीं सरपंच पद के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, तो कहीं चुनाव से जुड़ी दिलचस्प कहानियां सामने आ रही हैं. इसी बीच डीडवाना के खुनखुना गांव का वार्ड नंबर 5 चर्चा में है. यहां वार्ड पंच के चुनाव में कोई भी उम्मीदवार मैदान में उतरने को तैयार नहीं है. इसके पीछे की वजह इस वार्ड से जुड़ा एक पुराना इतिहास बताया जा रहा है.

वार्ड पंच बनते ही परिवार में आती हैं परेशानियां?

स्थानीय लोगों के बीच ऐसी मान्यता है कि वार्ड नंबर 5 से जो भी व्यक्ति वार्ड पंच बनता है, उसकी निजी जिंदगी में कुछ न कुछ परेशानी आ जाती है. कहा जाता है कि पिछले करीब 20 वर्षों में इस वार्ड से चुने गए कई प्रतिनिधियों के परिवार में असमय मौत की घटनाएं हुई हैं. वहीं, एक प्रतिनिधि का वैवाहिक जीवन भी ठीक नहीं रहा.
इन्हीं घटनाओं के चलते लोगों के मन में डर बैठ गया है. अब इस वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए कोई आसानी से तैयार नहीं होता. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो दशकों में यहां पांच लोगों ने अलग-अलग समय पर वार्ड पंच की जिम्मेदारी संभाली, लेकिन कोई भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया.

पांच प्रतिनिधियों से जुड़ी हैं अलग-अलग कहानियां

इस वार्ड से सफी खान कोटवाल, बिलाल खान गरड़ेजी और रसूल खान कोटवाल समेत कई लोगों ने प्रतिनिधित्व किया. बताया जाता है कि नवाब खान कोटवाल भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए. उनके इंतकाल के बाद हुए उपचुनाव में युसुफ खान मरोगी वार्ड पंच बने. हालांकि, उनकी निजी जिंदगी में भी परेशानियां आने की बात कही जाती है.

पर्चा भरने के बाद उम्मीदवार ने भी लिया नाम वापस

गांव के पूर्व सरपंच बाबू खान ने आजतक को बताया कि वार्ड नंबर 5 में पंच की मौत होने के कारण इस बार लोग चुनाव लड़ने से पीछे हट गए. हालांकि, गांव के एक अन्य निवासी ने इन बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की बात कही. उन्होंने बताया कि पिछली बार सीट महिला के लिए आरक्षित थी और जिस परिवार की बात हो रही है, वहां वार्ड पंच के नहीं, बल्कि उनके ससुर की मौत हुई थी. इस बार एक युवक ने चुनाव लड़ने के लिए पर्चा भी भरा था, लेकिन बाद में नाम वापस ले लिया. बताया जा रहा है कि परिवार वालों ने उसे चुनाव लड़ने से मना कर दिया. इस तरह खुनखुना गांव का वार्ड नंबर 5 पंचायत चुनाव में चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि, वार्ड से जुड़ी कथित मनहूसियत की बातों की कोई पुष्टि नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: इंडिया न्यूज इन बातों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. किए जा रहे दावों की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.

MORE NEWS