<
Categories: देश

SpiceJet Akasa Air Aircraft Collision: दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 विमान हुए आमने-सामने, यात्रियों की अटक गई सांसें

Delhi Aircraft Collision: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वाइसजेट का एक विमान जमीन पर खड़े अकासा एयर के विमान से टकरा गया. दोनों विमानों को मौके पर ही नुकसान पहुंचा.

Delhi Aircraft Collision: गुरुवार (16 अप्रैल, 2026) को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर एक SpiceJet विमान जमीन पर खड़े अकासा एयर के एक विमान से टकरा गया. इस घटना में दोनों विमानों को मौके पर ही नुकसान पहुंचा. शुरुआती रिपोर्टों से सामने आ रही जानकारी के लिए मुताबिक अकासा विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. इस विमान दुर्घटना के दौरान स्पाइसजेट विमान का दायां पंख और अकासा एयर का बायां हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइज़र क्षतिग्रस्त हो गया.

एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर टैक्सी करते समय एक SpiceJet B737-700 विमान एक ज़मीनी घटना का शिकार हो गया, जिसके परिणामस्वरूप उसके दाएं विंगलेट को नुकसान पहुंचा. उन्होंने आगे बताया कि एक दूसरी एयरलाइन के विमान का बायां हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइज़र भी इस घटना से प्रभावित हुआ.

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि स्पाइसजेट के विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है. भारतीय एविएशन रेगुलेटर, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) ने इस घटना पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है. एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि अकासा एयर का विमान, जो दिल्ली से हैदराबाद के लिए फ़्लाइट QP 1406 ऑपरेट कर रहा था, उसे 16 अप्रैल, 2026 को वापस बे (bay) पर लौटना पड़ा. उन्होंने आगे बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार अकासा का विमान उस समय रुका हुआ था, जब स्पाइसजेट का विमान उससे टकरा गया.

बयान में आगे क्या कहा गया है?

प्रवक्ता ने आगे कहा कि सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया है और हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतज़ाम कर रही हैं.

पहले भी हो चुकी ऐसी घटना

ऐसी ही एक घटना 3 फ़रवरी को भी हुई थी, जब मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो का एक विमान एयर इंडिया के विमान के विंगटिप (पंख के सिरे) से टकरा गया था. उस समय दोनों ही विमानों में यात्री सवार थे. एयरलाइंस के प्रवक्ताओं के अनुसार, इस घटना में हैदराबाद से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ़्लाइट 6E 791 और मुंबई से कोयंबटूर जाने वाली Air India की फ़्लाइट AI 2732 शामिल थीं. घटना के समय इंडिगो का विमान लैंड कर चुका था और टैक्सीवे पर आगे बढ़ रहा था, जबकि एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने से पहले टैक्सीवे पर इंतज़ार कर रहा था.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST