<
Categories: देश

Delhi Metro Schedule में Republic Day पर बदल गया सफर का टाइमिंग, जानें सही समय नहीं तो भटकते रह जाएंगे!

Delhi Metro Schedule For Republic Day: दिल्ली मेट्रो का बदला हुआ टाइमिंग गणतंत्र दिवस पर आने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो सेवाएं सुबह 3:00 बजे से जल्दी शुरू होंगी.

Delhi Metro Schedule For Republic Day: भारत 26 जनवरी 2026 को बड़े धूमधाम और देशभक्ति के जोश के साथ अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. हर साल की तरह इस साल भी कर्तव्य पथ पर एक शानदार परेड होगी, जिसे देखने के लिए हजारों लोग आएंगे. पहली बार दिल्ली मेट्रो परेड के इनविटेशन लेटर के साथ फ्री मेट्रो टिकट देकर आने वालों को खास सुविधा दे रही है. दिल्ली मेट्रो का बदला हुआ टाइमिंग गणतंत्र दिवस पर आने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो सेवाएं सुबह 3:00 बजे से जल्दी शुरू होंगी.

इन मेट्रो स्टेशनों पर लिमिटेड एंट्री

गणतंत्र दिवस 2026 के लिए दिल्ली मेट्रो ने एंट्री और एग्जिट गेट पर एहतियात के तौर पर पाबंदी लगाई. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने परेड और उसकी रिहर्सल के अच्छे संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कुछ स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट पर पाबंदी की घोषणा की है. 26 जनवरी को जिन स्टेशनों पर एंट्री सीमित रहेगी उनमे ये स्टेशन शामिल हैं:

सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन (गेट 3 और 4)

उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन (गेट 1)

लाल किला मेट्रो स्टेशन (गेट 3 और 4)

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन (गेट 3 और 4)

दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन (गेट 1, 4, और 5)

ITO मेट्रो स्टेशन (गेट 3, 4, और 6)

DMRC ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी हिसाब से बनाएं और स्टेशनों पर घोषणाओं और आधिकारिक जानकारी का पालन करें. परेड रूट के पास सुरक्षा उपाय बढ़ाए जाएंगे, जबकि दूसरी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं रेगुलर शेड्यूल के अनुसार चलेंगी. आम तौर पर दिल्ली मेट्रो सुबह 5:00 बजे से रात 11:30 बजे तक चलती है. हालांकि, इस टाइमिंग को लाइन और स्टेशन के हिसाब से अलग-अलग रखा गया है. एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सुबह 4:45 बजे शुरू होती है और कुछ लाइनें रविवार को थोड़ी देर से लगभग 6:00 बजे शुरू होती हैं.

सुरक्षा के इंतजाम

26 जनवरी 2026 को नमो भारत स्टेशनों की पार्किंग टाइमिंग नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के सभी नमो भारत स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ाने की घोषणा की है. न्यू अशोक नगर और आनंद विहार नमो भारत स्टेशनों पर पार्किंग 25 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे से 26 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे तक बंद रहेगी. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सुरक्षा जांच और अस्थायी पार्किंग पाबंदियों के कारण अतिरिक्त समय लेकर चलें. 77वां गणतंत्र दिवस परेड 2026 कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ शुरू होगा. इसके बाद सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड होगी.

सुबह 9:30 बजे से प्रतिबंध लागू

कई प्रमुख सड़कों पर प्रतिबंध किया गया है. दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10:30 बजे विजय चौक से प्रारंभ होगी और कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग और बहादुर शाह जफर मार्ग से होते हुए यह लाल किले तक जाएगी. इसी के मद्देनजर सुबह 9:30 बजे से परेड मार्ग और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक बैन रहेगा. पुलिस ने यात्रियों को इन इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है. 

विजय चौक: 25 जनवरी की शाम 06:00 बजे से परेड खत्म होने तक यातायात पूरी तरह बंद किया जाएगा. 

कर्तव्य पथ: 25 जनवरी की रात 10:00 बजे से इंडिया गेट तक किसी भी वाहन को जाने की परिमिशन नहीं होगी.

सी-हेक्सागन (इंडिया गेट): 26 जनवरी की सुबह 09:15 बजे से परेड के तिलक मार्ग पार करने तक क्लोज रहेगा.

तिलक मार्ग और सुभाष मार्ग: 26 जनवरी सुबह 10:30 बजे से यातायात प्रतिबंधित किया गया है. 

आज यानी 25 जनवरी की रात 9 बजे से 26 जनवरी को परेड खत्म होने तक (करीब दोपहर 1:30 बजे), भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहन दिल्ली में एंट्री नहीं कर सकेंगे.

फरीदाबाद से आने वाले कमर्शियल वाहनों की भी दिल्ली में एंट्री नहीं होगी. 

मेट्रो रेल सेवा सभी स्टेशनों पर सामान्य रूप से चलती रहेगी.

इतने बजे होगा समारोह

77वां गणतंत्र दिवस परेड 2026 कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ शुरू होगा. इसके बाद सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड का प्रदर्शन किया जाएगा. गणतंत्र दिवस 2026 की थीम गणतंत्र दिवस 2026 की मुख्य थीम “वंदे मातरम के 150 साल” है, जो बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित गीत की विरासत का जश्न मनाती है. परेड में 30 झांकियां दो उप-विषयों पर केंद्रित होंगी: “स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम” और “समृद्धि का मंत्र – आत्मनिर्भर भारत”. मुसाफिर टाइमिंग का ध्यान रखकर ही सफर करें.

Recent Posts

शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन तक पुलिस को देती रही चकमा; नेपाल से नागपुर तक ऐसे पहुंची जांच

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…

Last Updated: October 20, 2026 16:30:47 IST

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST