<
Categories: देश

Delhi Blast के बाद इन डाक्टरों के फोन क्यों आ रहें है बंद? जांच में जुटी एजेंसियां

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट को लगभग 6 दिन हो चुके हैं जिसके बाद जांच एजेंसियां लगातार अलग- अलग तरह से जांच का सबूत जुटा रही है, इसी कड़ी में अब उन्हें नया सबूत हाथ लगा हैं.

Delhi Blast Investigation: दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास 10 नंवबर को जोरदार बम धमाके में जांच एजेंसियों को बड़ा सबूत हाथ लगा है. गिरफ्तार संदिग्ध डॉक्टरों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और डॉ. मुज़म्मिल के मोबाइल फोन से एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. एजेंसियों ने अल फलाह विश्वविद्यालय में पढ़ाई और काम करने वाले डॉक्टरों सहित कई डॉक्टरों की एक लंबी सूची तैयार की है. उमर बम विस्फोट के बाद से इनमें से कई डॉक्टरों के फोन बंद हैं और जाँच एजेंसियां उनका पता लगा रही हैं. जैश-ए-मोहम्मद के इन संदिग्धों के संपर्क में रहने वाले एक दर्जन से ज़्यादा डॉक्टरों की तलाश जारी है.

नूंह से 5 डॉक्टर गिरफ्तार

दिल्ली में लाल किले के बाहर हुए विस्फोट की जाँच अब हरियाणा के नूंह तक पहुंच गई है. अब तक नूंह से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें दो डॉक्टर और एक MBBS छात्र शामिल हैं. तीनों फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं. फिरोजपुर झिरका के डॉ. मोहम्मद, नूंह शहर के डॉ. रिहान और पुन्हाना के सुनहेरा गांव के डॉ. मुस्तकीम को गिरफ्तार किया गया है.
जांच एजेंसियों ने फिरोजपुर झिरका के अहमदबास गांव निवासी डॉ. मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है. मोहम्मद ने अल फलाह विश्वविद्यालय से MBBS की डिग्री प्राप्त की थी. लगभग तीन महीने पहले, उन्होंने विश्वविद्यालय में छह महीने की इंटर्नशिप पूरी की थी और नौकरी की तलाश में थे. रिपोर्टों के अनुसार, मोहम्मद को 15 नवंबर को अल फलाह विश्वविद्यालय में ड्यूटी ज्वाइन करनी थी, लेकिन उससे पहले ही दिल्ली बम विस्फोट हो गए.

विश्वविद्यालय की ज़मीन की जांच होगी

इस संबंध में, फरीदाबाद जिला प्रशासन ने अल फलाह विश्वविद्यालय की ज़मीन की गहन जांच के आदेश दिए हैं. धौज गांव में स्थित यह विश्वविद्यालय लगभग 78 एकड़ में फैला है. प्रशासन अब यह पता लगाने में लगा है कि इस ज़मीन का कितना हिस्सा उपयोग में है और कितना खाली है. इसके लिए, भूमि सर्वेक्षक विश्वविद्यालय की ज़मीन की नाप-जोख कर रहे हैं.
ज़मीन की लंबाई, चौड़ाई और भवन क्षेत्र की पूरी सूची तैयार की जा रही है. न केवल ज़मीन की नाप-जोख की जा रही है, बल्कि प्रशासन यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि ज़मीन किससे और किस कीमत पर खरीदी गई थी. विश्वविद्यालय ने किसको कितना पैसा दिया और किससे जमीन खरीदी, इसका पूरा रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

10 में से 6 गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का खतरा? भ्रूण के लिए यह कितना घातक, लक्षण और बचाव भी समझें

Anaemia In Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते…

Last Updated: April 6, 2026 11:52:44 IST

Delhi School Admission 2026: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला ड्रॉ जारी, SMS से मिलेगी एडमिशन की खबर, ऐसे होगा सेलेक्शन

Delhi School Admission 2026-27: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आज जारी हो गया है. पैरेंट्स…

Last Updated: April 6, 2026 11:48:14 IST

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार, IPL में मचाया कोहराम… टीम इंडिया का दरवाजा तोड़ रहा RCB का खूंखार बैटर

Devdutt Padikkal: RCB के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म…

Last Updated: April 6, 2026 11:39:42 IST

जब संगीत के मैदान में भिड़े रफी-मुकेश! एक गाने के लिए हुआ दंगल, आखिर कौन जीता सुरों की जंग?

Song Secrets: मोहम्मद रफी और मुकेश सुरों की दुनिया के महारथी थे. एक बार एक…

Last Updated: April 6, 2026 11:38:12 IST

Viral Video: चीखती रही बेजुबान! ट्रक ड्राइवर को नहीं आया रहम, उड़ीशा में गाय के साथ हैवानियत

Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: April 6, 2026 11:35:27 IST

Varuthini Ekadashi 2026: वैशाख की पहली एकादशी, किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Vaishakh Ekadashi 2026: इस माधव मास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान और…

Last Updated: April 6, 2026 11:14:58 IST