Deoghar Viral Video: झारखंड के देवघर में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया है. यहां बदमाशों ने एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की लेकिन जब उन्हें कामयाबी नहीं मिली तो वे पूरी मशीन ही अपने साथ ले गए. घटना नगर थाना क्षेत्र में नंदन पहाड़ के पास सेवाधाम भवन के समीप स्थित एसबीआई के एटीएम की है.
बड़ी गाड़ी लेकर पहुंचे चोर
जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात बदमाश एक बड़ी गाड़ी लेकर एटीएम के पास पहुंचे थे. उनकी संख्या पांच से अधिक बताई जा रही है. सबसे पहले उन्होंने एटीएम कक्ष के शटर को हटाने की कोशिश की. इसके बाद मशीन से नकदी निकालने का प्रयास किया गया. हालांकि काफी मशक्कत के बावजूद जब मशीन से कैश नहीं निकला तो बदमाशों ने अपना तरीका बदल दिया.
🚨 THIEVES DRAG ATM AWAY IN DEOGHAR, JHARKHAND Thieves uprooted an SBI ATM near Nandan Pahar in Deoghar, Jharkhand and dragged the machine for around 500 metres before loading it into a car. The incident took place in the early hours of Tuesday. Police are examining CCTV footage to identify those involved. The amount of cash inside the ATM is yet to be ascertained. 🎥 CCTV Footage #Jharkhand #ATM
— contentkikamii (@contentkikamii) October 6, 2026
रस्सी से खींच लाए एटीएम
बताया जा रहा है कि चोरों ने रस्सी की मदद से एटीएम मशीन को बाहर खींचा. इसके बाद उसे घसीटते हुए सड़क तक लाया गया और बड़ी गाड़ी में लादकर वहां से फरार हो गए. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाशों की गतिविधियां कैद हुई हैं. फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. घटना की जानकारी मिलते ही एसबीआई के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे. बैंक की ओर से मशीन के भीतर मौजूद रकम का आकलन किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Ratlam Crime News: पत्नी के सामने खुला राज, फिर हुआ कुछ ऐसा…पहले युवती और अब युवक की हालत गंभीर