Dhanbad Train Accident: देश में आए दिन ट्रेन हादसे होते रहते हैं और अब एक बार फिर धनबाद में एक ट्रेन हादसा हो गया है. डीवीसी बोकारो थर्मल पावर प्लांट जा रही मालगाड़ी का बैलेंस अचानक बिगड़ गया और आगे जाकर गाड़ी पलट गई. आइए जानते हैं पूरा मामला-
Dhanbad Train Accident: भारत देश में आए दिन ट्रेन हादसे देखने को मिलते हैं. कभी यहां हादसा हुआ तो कभी वहां गाड़ी पलट गई. अब एक खबर आ रही है कि कोयला लेकर डीवीसी बोकारो थर्मल पावर प्लांट जा रही मालगाड़ी का बैलेंस अचानक बिगड़ गया और आगे जाकर गाड़ी पलट गई. खबर है कि मालगाड़ी ट्रेन ने क्रासिंग गेट तोड़ दिया. तभी रेलवे क्रासिंग पार कर रही स्कार्पियो को भी टक्कर लग गई. टक्कर ऐसी थी कि स्कार्पियो 200 मीटर तक घसीटते हुए गई.
मालगाड़ी का एक दम से बैलेंस बिगड़ा और फिर वो जाकर पलट गई. मालगाड़ी की वजह से एक स्कार्पियो भी खत्म हो गई क्योंकि स्कार्पियो वाला क्रासिंग पार कर रहा था तभी एक दम से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी और करीब 200 मीटर तक घसीटती रही. अच्छी बात ये रही की कार चलाने वाला जल्दी से कार से कूद गया और उसकी जान बच गई लेकिन कार एक दम चकनाचूर हो गई.
इस मामले की पुलिस जांच कर रही है कि ट्रेन चालक से इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई. इस घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने जांच शुरु कर दी. जहां पर ये दर्दनाक हादसा हुआ है. उस क्रासिंग को लेकर आरओबी यानी रोड ओवरब्रिज बनाने के लिए लंबे समय से मांग कर रहे हैं.
वहां के आस-पास के लोगों ने कहा कि रेल फाटक पर अक्सर ये डर बना ही रहता है कि कब कौन सा हादसा हो जाए, लेकिन फिर भी आरओबी को लेकर अभी तक कोई बात नहीं हुई.
आज धनबाद के अलावा मुंबई उपनगरीय रेलवे लाइन पर भी एक हादसा हुआ. जागरण मराठी की मानें डोम्बिवली स्टेशन के पास चल रही एक लोकल ट्रेन का एक डिब्बा अचानक पटरी से उतर गया जिससे लोगों के बीच भगदड़ मच गई. इस हादसे की वजह से रेलवे लाइन पर यातायात पूरी तरह से बाधित कर दिया गया.
डोम्बिवली स्टेशन पर खाली लोकल ट्रेन (खाली डिब्बा) का पहिया पटरी से उतर जाने के वजह ये हादसा हुआ. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये घटना आज (सोमवार) सुबह करीब 8:09 बजे हुई.
UP Crime: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
UP Crime: उत्तर प्रदेश के मथुरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Who is Amir Jangoo: कौन हैं आमिर जांगू, जिन्होंने गुवाहाटी के मैदान पर सिर्फ 70…
UP Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी…
Prayagraj Marriage News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…
Ashok Kharat Case: भोंदू अशोक खरात मामले में न्यायमूर्ति एन. एल. मोरे ने वीडियो साक्ष्य…