<
Categories: देश

क्या सीमा हैदर के लिए भारतीय सेना में शामिल हो गया है सचिन? वायरल फोटो ने मचाया तहलका

सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक तस्वीर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या सच में सचिन मीणा (Sachin Meena) भारतीय सेना (Indian Army) में शामिल हो गए हैं.

Did Sachin Meena Join the Army for Seema Haider: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर ने तेजी से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. वायरल हो रही तस्वीर के मुताबकि, सचिन मीणा को भारतीय सेना की वर्दी में देखा जा रहा है. हांलाकि, कई लोगों ने यह भी दावा किया है कि सीमा हैदर के पति सचिन अब देश की सेवा के लिए सेना में भर्ती हो गए हैं. लेकिन, आखिर इस दावे में कितनी सच्चाई है यह जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए

वायरल दावे की क्या है सच्चाई?

फेक और एडिटेड फोटो

दरअसल, सोशल मीडियाल पर वायरल हो रही फोटो को लेकर अब एक नई बहस देखने को मिल रही है. तकनीकी जांच और बारीकी से देखने पर साफ पता चलता है कि यह फोटो किसी ऐप या फोटोशॉप के जरिए (Edit) की गई है. इतना ही नहीं, सचिन का चेहरा किसी वास्तविक सैनिक के शरीर पर डिजिटल रूप से चिपकाया गया है, जो देखने से ही पूरी तरह से फेक लग रहा है. 

तस्वीर पर सेना की सख्त प्रक्रिया

फोटे के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब सेना की सख्त प्रक्रिया भी सामने आई है. जहां, भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए ‘अग्निपथ’ या फिर अन्य योजनाओं के तहत कठिन शारीरिक परीक्षण, मेडिकल चेकअप और लिखित परीक्षा से गुजरना पड़ता है. तो वहीं, सचिन मीणा के संबंध में ऐसी किसी भी आधिकारिक प्रक्रिया या चयन की कोई रिकॉर्डिंग फिलहाल उपलब्ध नहीं है. 

मामले की जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

सीमा हैदर और सचिन मीणा फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों की जांच के दायरे में हैं और उनकी नागरिकता तथा भारत में प्रवेश का मामला अभी न्यायालय और सरकारी विभागों के पास पूरी तरह से लंबित है. तो वहीं, ऐसे में उनका सेना जैसी संवेदनशील संस्था में शामिल होना कानूनी रूप से किसी भी तरह से संभव नहीं बताया जा रहा है. 

सोशल मीडिया ने लोगों को किया भ्रमिक

ज्यादातर कुछ यूट्यूब चैनल्स और फेसबुक पेजों द्वारा केवल ‘व्यूज’ और ‘अटेंशन’ पाने के लिए ऐसी सनसनीखेज खबरें फैलाई जाती हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग देख सकें. इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोगों ने बिना कुछ सोचे समझे मान भी लिया. 

फर्जी खबरों से बचने की करें कोशिश

जितना ज्यादा हो सके फर्जी खबरों से बचने की कोशिश करनी चाहिए. हमेशा पीआईबी (PIB) फैक्ट चेक फिर किसी भी तरह के समाचार पोर्टल्स पर ही भरोसा रखें. इसके अलावा, एडिटेड फोटो में ज्यादातर गर्दन के पास की स्किन टोन चेहरे के मुताबिक मैच नहीं करती है. इसके अलावा सेना की भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पढ़ने की कोशिश करें. 

Darshna Deep

Recent Posts

Bihar News: नालंदा में महिला से दुष्कर्म की कोशिश, वो मदद के लिए चीखती रही, लोग तमाशबीन बने रहे

Bihar News: यह घटना 26 मार्च की शाम को हुई. रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता दो…

Last Updated: March 31, 2026 13:30:14 IST

Kanpur: ससुर ने बहू के उतारे कपड़े और किया ऐसा कांड, पति भी था साथ; रहम की भीख मांगती रही पीड़िता

Tantra mantra Abuse Case: महिलाओं का आज से नहीं बल्कि पीढ़ियों से शोषण होता आया…

Last Updated: March 31, 2026 13:28:55 IST

Ashok Kharat Case: भूत बंगला से कम नहीं अशोक खरात का ‘दफ्तर’, अंदर डर जाती थीं महिलाएं

Ashok Kharat Case: गिरफ्त में आई महिलाओं को बेवकूफ बनाने के लिए अशोक खरात 'अवतार…

Last Updated: March 31, 2026 13:28:16 IST

Chandrikapersad Santokhi Death: चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का 67 साल की उम्र में निधन, बिहार के मजदूरी का बेटा, सूरीनाम के रहे पूर्व राष्ट्रपति

Chandrikapersad Santokhi Death: सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति, चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का निधन हो गया है. सूरीनाम…

Last Updated: March 31, 2026 13:08:06 IST

भूस्खलन में तिरछा हो गया चर्च, पीसा की मीनार से ज्यादा आया झुकाव, दूर-दूर से देखने आ रहे पर्यटक

ग्रीस के एक छोटे से गांव में स्थित एक चर्च इन दिनों दुनियाभर के पर्यटकों…

Last Updated: March 31, 2026 13:01:55 IST

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे गंदा पानी? कब बदलना चाहिए RO का फिल्टर, इस तरह करें चेंज

लेकिन, कई बार फिल्टर किए हुए पानी को लेकर भी मन में शंका रहती है.…

Last Updated: March 31, 2026 12:56:34 IST