Economic Survey 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि निर्मला सीतारमण देश की पहली वित्त मंत्री हैं, जो लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं. उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का एक तिहाई हिस्सा बीत चुका है और अब 2047 तक विकसित भारत की दिशा में यात्रा शुरू हो चुकी है. यह बजट 21वीं सदी के दूसरे क्वार्टर का बजट है, जो देश के भविष्य को नई दिशा देगा.
PM MODI
Economic Survey 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि निर्मला सीतारमण देश की पहली वित्त मंत्री हैं, जो लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं. उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का एक तिहाई हिस्सा बीत चुका है और अब 2047 तक विकसित भारत की दिशा में यात्रा शुरू हो चुकी है. यह बजट 21वीं सदी के दूसरे क्वार्टर का बजट है, जो देश के भविष्य को नई दिशा देगा.
प्रधानमंत्री ने कहा कि सत्र की शुरुआत में ही 2026 की शुरुआत में राष्ट्रपति ने सांसदों से अपेक्षाएं व्यक्त की थीं. उन्हें विश्वास है कि सांसदों ने इन अपेक्षाओं को गंभीरता से लिया होगा. पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति का कल का अभिभाषण 140 करोड़ भारतीयों के विकास का लेखा-जोखा था, जो सांसदों के लिए बेहद सटीक और मार्गदर्शक रहा.
उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच हुआ ट्रेड एग्रीमेंट भारत के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है. यह समझौता आत्मनिर्भर भारत को और मजबूती देगा. भारत के मैन्युफैक्चरर्स और ट्रेडर्स को इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी क्षमता बढ़ानी चाहिए.
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समझौते को ‘मदर ऑफ ऑल डील’ कहा जा रहा है. अब 27 यूरोपीय यूनियन देशों का बड़ा बाजार भारत के लिए खुल गया है. उन्होंने उद्योग जगत से अपील की कि इस मौके को हाथ से न जाने दें, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और विश्व स्तरीय क्वालिटी के साथ यूरोप में प्रतिस्पर्धी ब्रांड बनाकर देश का गौरव स्थापित करें. उन्होंने कहा कि सर्विस सेक्टर के लिए भी यह बड़ा अवसर है, जो नई जगहों तक पहुंचने के लिए उत्सुक है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार की पहचान रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म है और अब यह रिफॉर्म एक्सप्रेस पूरी गति से चल पड़ी है. देश लंबे समय से लंबित समस्याओं से बाहर निकलकर लॉन्ग-टर्म सॉल्यूशन की ओर बढ़ रहा है.
उन्होंने कहा कि सरकार के सभी फैसले मानव-केंद्रित हैं. टेक्नोलॉजी के साथ प्रतिस्पर्धा भी की जाएगी और उसे स्वीकार भी किया जाएगा, लेकिन मानव-केंद्रित व्यवस्था से कभी समझौता नहीं किया जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कि कल आदरणीय राष्ट्रपति जी ने कई मार्गदर्शन वाली बाते हम सभी के सामने रखी थी. सत्र के प्रारंभ में राष्ट्रपति जी ने सांसदों से अपेक्षाएं व्यक्त की हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि सभी सांसदों ने उनकी बातों को गंभीरता से लिया होगा. यह सत्र अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण सत्र होता है. यह बजट सत्र है. 21वीं सदी का 1/4 हिस्सा बीत चुका है और यह 2/4 का प्रारंभ हो रहा है. 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह दौर प्रारंभ हो रहा है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “आत्मविश्वास भरा भारत आज विश्व के लिए आशा की किरण भी बना है और आकर्षण का केंद्र भी बना है. इस क्वार्टर के प्रारंभ में ही भारत और यूरोपीय संघ का मुक्त व्यापार समझौता दिखाता है कि आने वाले वक्त में भारत के युवाओं का भविष्य कितना उज्जवल है. मुझे पूरा विश्वास है कि भारत के उत्पादक इस अवसर का इस्तेमाल अपनी क्षमताएं बढ़ाने के लिए करेंगे. हमें गुणवत्ता पर बल देना है. आज बाजार खुल गया है तो हमें उत्तम से उत्तम गुणवत्ता वाला सामान लेकर बाजार में जाना है.27 देशों के साथ हुआ यह समझौता हमारे देश के मछुआरे, किसान, युवाओं और जो लोग सर्विस सेक्टर में जाने के लिए उत्सुक हैं, उनके लिए बड़े अवसर लेकर आ रहा है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश का ध्यान बजट की तरफ होना स्वाभाविक है. लेकिन इस सरकार की पहचान रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म रही है. अब, हमने ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर तेज़ी से शुरुआत की है. मैं इस ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ को गति देने में उनके सकारात्मक योगदान के लिए सभी सांसदों का आभार व्यक्त करता हूं. नतीजतन, ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ गति पकड़ रही है.”
Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…
पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…
Kim Jong Un Death News Fact Check: किम जोंग उन की मौत की अफवाहों के…
Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…