<
Categories: देश

Anil Ambani पर ED का तगड़ा एक्शन, करोड़ों की संपत्तियां की जब्त, Reliance Group में मचा हाहाकार

ED Action on Anil Ambani: देश के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक अनिल अंबानी पर ED ने तगड़ा एक्शन लिया है और रिलायंस ग्रुप की करीब 3,000 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया है.

ED Seized Reliance Group Assets: देश के जाने-माने उद्योगपति अनिल अंबानी (Anil Amabani) एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निरशाने पर हैं. एजेंसी ने उनके रिलायंस ग्रुप की करीब 3,000 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क कर लिया है. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और कर्ज धोखाधड़ी से जुड़े एक बड़े मामले का हिस्सा है, जिसकी जांच पिछले कुछ महीनों से तेज़ी से चल रही है.

जांच की शुरुआत कैसे हुई?

मामला उस समय सामने आया जब ED और CBI दोनों एजेंसियों ने रिलायंस ग्रुप की कुछ कंपनियों से जुड़े वित्तीय लेनदेन और बैंक कर्जों में गड़बड़ियों की जांच शुरू की. इन जांचों में पाया गया कि रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर सहित कई ग्रुप कंपनियों में लगभग 17,000 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिले हैं. इसी जांच के तहत ED ने अगस्त 2025 में अनिल अंबानी से पूछताछ भी की थी। एजेंसी को शक है कि कंपनी ने बैंकिंग चैनलों का गलत इस्तेमाल करते हुए कर्ज के पैसों का दुरुपयोग किया.

ED ने क्यों की कुर्की?

एजेंसी से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत यह कुर्की की गई है. अधिकारी ने नाम न बताते हुए कहा कि जांच के दौरान करीब 3,000 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है. इस पर विस्तृत बयान जल्द जारी किया जाएगा.

रिलायंस ग्रुप का पक्ष

रिलायंस ग्रुप ने इस कार्रवाई को पूरी तरह गलत बताया है. कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 17,000 करोड़ रुपये की बताई जा रही राशि और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी बातें पूरी तरह काल्पनिक हैं. इनमें कोई सच्चाई नहीं है. हमारी कंपनी किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था पर बकाया नहीं रखती और फिलहाल अपने बिजनेस प्लान पर ध्यान केंद्रित कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का नेट वर्थ जून 2025 तक 14,883 करोड़ रुपये बताया गया है और कंपनी ने खुद को ‘Debt Free’ यानी कर्जमुक्त बताया है.

CBI की भी पैनी नजर

CBI ने भी इस मामले में अनिल अंबानी की कंपनियों और यस बैंक (Yes Bank) के बीच हुए लेनदेन की जांच की है. बताया जा रहा है कि यस बैंक के पूर्व CEO राणा कपूर और उनके रिश्तेदारों की कंपनियों के साथ हुए कुछ संदिग्ध सौदों को लेकर एजेंसियों ने चार्जशीट दाखिल कर दी है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

सीमा पर सांप और मगरमच्छ की होगी तैनाती? सुरक्षा के लिए BSF बना रही खास प्लान; घुसपैठियों की खैर नहीं

Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…

Last Updated: April 6, 2026 09:25:21 IST

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST