<
Categories: जॉबदेश

JEE टॉपर से UPSC Rank 1 तक का सफर! अब भावना गर्ग संभालेंगी यह बड़ी जिम्मेदारी

JEE जैसी कठिन परीक्षा में टॉप करने के बाद, अपने पहले ही कोशिश में (UPSC Civil Services Examination) में (Rank 1) हासिल कर इतिहास रचने वाली भावना गर्ग (Bhanva Garg) ने अब अपनी नई प्रशासनिक उत्तरदायित्व (Administrative Responsibility) संभाल ली है.

JEE topper, rank 1 in UPSC for the first time, now Bhavna Garg is handling this responsibility: भावना गर्ग, जो अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता (Academic Excellence) के लिए जानी जाती हैं,  इन दिनों खूब सुर्खियों बटरो रही हैं. दरअसल, IIT कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग करने वाली और JEE की मेधावी छात्रा रहीं भावना गर्ग ने अपने पहले ही प्रयास में UPSC Civil Services Examination में अखिल भारतीय प्रथम रैंक (AIR 1) हासिल कर पूरे भारत में इतिहास रच दिया था, अब उन्हें एक अत्यंत महत्वपूर्ण और नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

नई जिम्मेदारी और पदभार

हरियाणा कैडर की साल 1999 बैच की IAS अधिकारी भावना गर्ग को हाल ही में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुख्यालय में उप महानिदेशक (Deputy Director General) के पद पर नियुक्त किया गया है. दरअसल,  यह नियुक्ति केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा मानी जाती है, जिसमें भावना गर्ग की नियुक्ती की गई है. हालाँकि, वह इससे पहले, पंजाब और हरियाणा में विभिन्न प्रमुख पदों पर पहले ही कर चुकी हैं. इसके साथ ही उनकी छवि एक ईमानदार और सख्त प्रशासनिक अधिकारी की रही है. तो वहीं, दूसरी तरफ उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि (JEE टॉपर और UPSC रैंक 1) उनके कार्य करने के तरीके में भी झलकती है, जहां वह डेटा और तकनीक का कुशलता से इस्तेमाल करना जानती हैं. 

ई-गवर्नेंस पहलों का किया नेतृत्व

भावना गर्ग को एक ऐसे अधिकारी के रूप में जाना जाता है जो मुश्किल समस्याओं का सरल समाधान खोजने में पूरी तरह से अपना विश्वास रखती हैं. इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में तैनाती के दौरान उन्होंने कई ई-गवर्नेंस (E-Governance) पहलों का नेतृत्व किया. इसके साथ ही उनकी नई भूमिका में उम्मीद की जा रही है कि वह आधार के माध्यम से दी जाने वाली सरकारी सेवाओं में और अधिक सुगमता और तकनीकी मजबूती लाएंगी. उनकी यह यात्रा दर्शाती है कि एक टॉपर केवल परीक्षा तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि वह व्यवस्था में आकर वास्तविक बदलाव भी ला सकता है. 

भावना गर्ग बनीं प्रेरणा का स्त्रोत

भावना गर्ग की सफलता की कहानी आज लाखों यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने यह साबित किया कि समर्पण और सही रणनीति के साथ देश की सबसे कठिन परीक्षा को पहले ही प्रयास में टॉप किया जा सकता है. इसके साथ ही अब UIDAI जैसे संवेदनशील विभाग में उनकी भूमिका आधार (Aadhaar) डेटा की सुरक्षा और इसके बेहतर कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण होंगी. 

Darshna Deep

Recent Posts

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST