<
Categories: देश

Exit Poll Results 2026: एग्जिट पोल क्या होता है, कैसे किया जाता है कंडक्ट; समझिए पूरा प्रोसेस

Exit Poll Results 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान खत्म होते ही अलग-अलग एजेंसियों द्वारा एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि एग्जिट पोल क्या होता है?

Exit Poll Results 2026: केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव को लेकर वोट डाले जा चुके हैं. आज यानी बुधवार (29 अप्रैल, 2026) को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान भी खत्म हो जाएगा. इसके बाद एग्जिट पोल का दौर शुरू हो जाएगा. ऐसे में आइए समझते हैं कि एज्गिट पोल क्या होता है? कैसे ये कंडक्ट किया जाता है. इसका पूरा प्रोसेस क्या होता है? आइए शुरुआत से शुरु करते हैं.

देश में एग्जिट पोल कराने का चलन 1957 में दूसरे लोकसभा चुनावों के दौरान शुरू हुआ था. इस पहल का श्रेय ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक ओपिनियन’ (IIPO) को जाता है, जिसने पहली बार मतदाताओं की पसंद जानने के लिए इस तरह का सर्वे किया था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एग्जिट पोल वोटिंग प्रक्रिया के आखिरी चरण के बाद किए जाते हैं.

एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल में अंतर

भारत में इनका संचालन ‘भारत निर्वाचन आयोग’ (Election Commission of India) द्वारा तय किए गए दिशा-निर्देशों के तहत होता है. इन दिशा-निर्देशों का मकसद यह पक्का करना है कि चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष बनी रहे और वोटिंग के दौरान किसी भी तरह का गलत असर न डाला जाए. एग्जिट पोल को ओपिनियन पोल से अलग माना जाता है. अगर ओपिनियन पोल की बात करें तो ये चुनाव से पहले मतदाताओं की संभावित पसंद का अंदाजा लगाने के लिए किए जाते हैं. वहीं दूसरी तरफ एग्जिट पोल वोटिंग खत्म होने के बाद वोटरों के साथ बातचीत करने के बाद आंकड़ों के आधार पर तैयार किए जाते हैं.

ये भी पढ़ें:- Exit Poll Results 2026 LIVE: एग्जिट पोल में असम, केरल, पुदुचेरी, बंगाल और तमिलनाडु में किसकी बनेगी सरकार?

एग्जिट पोल में क्या-क्या होता है?

एग्जिट पोल में मतदाताओं से पूछा जाता है कि उन्होंने किस पार्टी या उम्मीदवार को वोट दिया और उनके इस फैसले की वजह क्या थी. आम तौर पर इन सर्वे में मतदाताओं का एक ऐसा नमूना (sample) शामिल होता है जो अलग-अलग सामाजिक, आर्थिक और भौगोलिक वर्गों का प्रतिनिधित्व करता है. इस तरीके से राजनीतिक पार्टियों के प्रति जनता की भावना और उनके चुनावी प्रदर्शन का आकलन किया जाता है. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि एग्जिट पोल पूरी तरह से अचूक नहीं होते, क्योंकि वे सीमित नमूनों और सांख्यिकीय अनुमानों पर आधारित होते हैं.

यह भी पढ़ें :- Bengal election 2026: EVM में खराबी! नहीं कर रहे बटन काम, BJP के बाद TMC ने लगाया आरोप

एग्जिट पोल पर पूरी तरह से नहीं किया जा सकता भरोसा

बदलते वक्त के साथ एग्जिट पोल भारतीय चुनावी प्रक्रिया का एक अभिन्न अंग बन गए हैं. वे न केवल मीडिया संस्थानों और राजनीतिक विश्लेषकों को संभावित नतीजों के संकेत देते हैं, बल्कि आम जनता की जिज्ञासा को शांत करने का काम भी करते हैं. लेकिन अंतिम और आधिकारिक नतीजे वोटों की गिनती के बाद ही घोषित किए जाते हैं. एक ऐसा पल जो आखिरकार एग्जिट पोल के आंकड़ों की सटीकता को साबित करता है. ऐसे कई मौके आए हैं जब एग्जिट पोल द्वारा बताए गए नतीजे असल अंतिम नतीजों से अलग निकले हैं.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST