Fire Accident Today: 24 घंटे के अंदर ही देश में कई जगह आग लगने की भीषण घटनाएं सामने आयी हैं और तीनों के ही कारण अलग-अलग हैं. इन घटनाओं में कई लोग घायल हुए और कुछ लोगों की जान भी चली गयी. लेकिन सवाल उठता है कि एक दिन के अंदर ही अचानक आगजनी की दुर्घटना इतनी क्यों बढ़ गयी?
बता दें कि 15 अप्रैल 2026 को लखनऊ के विकास नगर में रिंग रोड किनारे खाली प्लाट में बनी लगभग 500 झोपड़ियों में भीषण आग लग गई, वहीं गिरिडीह में ट्रक की टक्कर भीषण आग का कारण बनी. इसके अलावा दिल्ली के स्वरूप नगर में भी पारिवारिक विवाद के बीच एक घर में भीषण आग लग गयी.
लखनऊ में लगी भीषण आग
लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार शाम खाली प्लाट में बनी झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई. यह आग इतनी विकराल थी कि लगभग 10 किलोमीटर दूर से धुआं उठता देखा जा सकता था. आग की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल और पुलिस को दी. मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए. आग के चलते घरों में रखे सिलेंडर भी फट गए. यह आग रात में लगी, जिस टाइम ज्यादातर लोग सो रहे थे. कई लोगों का कहना है कि उनके बच्चे नहीं मिल रहे.
🚨Shocking Delhi Fire Horror: Man Walks on Live Wires to Escape Flames!
In Swaroop Nagar, Amrit Vihar Delhi, a massive fire broke out due to a family dispute.
Trapped on the burning floor, a man stepped onto electricity wires and carefully walked across them as flames… pic.twitter.com/nWLlJpdcTo
— Ramesh Tiwari (@rameshofficial0) April 15, 2026
गिरिडीह में भी हुआ हादसा
झारखंड के गिरिडीह जिले में डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो टोल प्लाजा के पास नेशनल हाईवे पर तीन ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में दो लोग जिंदा जल गए, जबकि तीनों ट्रक पूरी तरह खाक हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोयला लदी एक मिनी ट्रक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में खड़ा एक अन्य ट्रक भी इसकी चपेट में आ गया.
दिल्ली के स्वरूपनगर में घर में लगी आग
दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में भी आग लगने की घटना सामने आई है. दिल्ली के अमृत विहार स्थित स्वरूप नगर में पारिवारिक विवाद के चलते भीषण आग लग गई. दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब एक घंटा लगा. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जलते फर्श पर फंसे एक व्यक्ति ने बिजली के तारों पर कदम रखा और आग की लपटों से बचने के लिए सावधानी से उन पर चलकर आगे बढ़ रहा था. पुलिस की मदद से उसे सुरक्षित बचा लिया गया.