सोशल मीडिया की दुनिया में रातों-रात शोहरत मिलना जितना आसान दिखता है, उतना ही मुश्किल होता है उस फेम को संभालकर रखना. कुछ समय पहले एक ऐसा ही मामला सामने आया था जब इंस्टाग्राम और यूट्यूब स्टार गुनगुन गुप्ता का नाम एक विवादित लीक वीडियो से जुड़ा था, इस वीडियो ने उस समय पूरे इंटरनेट पर हड़कंप मचा दिया था. टिकटॉक से लेकर इंस्टाग्राम रील्स तक अपनी पहचान बनाने वाली गुनगुन गुप्ता उस समय महज 19 साल की थी और इस इंफ्लुएंसर की दुनिया एक वीडियो ने एक ही झटके में बदल दी थी.
क्या था वो पूरा विवाद?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा था. दावा किया जा रहा था कि यह वीडियो चैट की रिकॉर्डिंग है और इसमें दिख रही लड़की कोई और नहीं बल्कि दिल्ली की मशहूर इंफ्लुएंसर गुनगुन गुप्ता हैं. इससे ठीक पहले पंजाब के ‘कुल्हड़ पिज्जा’ कपल का प्राइवेट वीडियो लीक हुआ था, इसलिए इस नए वीडियो की खबर आते ही इंटरनेट पर सर्च की होड़ मच गई थी.
हालांकि, इस वीडियो को लेकर कई तरह के दावे किए गए. कुछ लोगों का कहना था कि यह किसी की निजी चैट रिकॉर्ड करके लीक की गई है, तो कई लोगों ने इसे एआई (AI) और ‘डीपफेक’ तकनीक से बनाया गया फर्जी वीडियो करार दिया.
वायरल वीडियो के बाद क्या हुआ?
इस विवाद के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर साइबर बुलिंग और ट्रोलिंग का दौर शुरू हो गया. कम उम्र में करोड़ों फॉलोअर्स की चमक-धमक देखने वाली गुनगुन गुप्ता को भारी मानसिक दबाव और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. इस विवाद के बीत जाने के बाद भी यह मामला इंटरनेट पर डिजिटल प्राइवेसी को लेकर एक बड़ा सबक बन गया.
गुनगुन गुप्ता और कुल्हड़ पिज्जा कपल जैसे मामलों ने यह साबित कर दिया कि इंटरनेट पर किसी की भी प्राइवेसी सुरक्षित नहीं है, अगर लापरवाही बरती जाए. किसी भी अनजान या प्राइवेट ऐप पर वीडियो कॉल करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि दूसरा व्यक्ति स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर सकता है. आजकल एआई के जरिए किसी भी चेहरे का इस्तेमाल करके फर्जी वीडियो बनाना आसान हो गया है.
भारत में इसको लेकर कानून
भारत में IT Act की धारा 67A के तहत किसी का भी प्राइवेट वीडियो शेयर या वायरल करना संगीन अपराध है. ऐसा करने पर 3 से 5 साल की जेल और जुर्माना हो सकता है.
सोशल मीडिया पर किसी भी लीक वीडियो को आगे शेयर करना या उस पर भद्दे कमेंट्स करना भी अपराध के दायरे में आता है. ऐसे में सतर्कता और प्राइवेसी की समझ ही आपको इस डिजिटल डार्क साइड से बचा सकती है.