Live TV
Search
Home > देश > Gurugram Crime: ऑपरेशन सफेद सागर में जिसने पाकिस्तानियों को दिखाया था औकात, उसी कैप्टन पर गुरुग्राम में हुआ रॉड से हमला; बोले- पुलिस ने भी नहीं की मदद

Gurugram Crime: ऑपरेशन सफेद सागर में जिसने पाकिस्तानियों को दिखाया था औकात, उसी कैप्टन पर गुरुग्राम में हुआ रॉड से हमला; बोले- पुलिस ने भी नहीं की मदद

Gurugram Attack: गुरुग्राम में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिक पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है.ग्लोबल पार्क के एक पार्किंग अटेंडेंट ने रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता पर लोहे की रॉड से हमला किया. इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और हाथ में फ्रैक्चर हो गया.

Written By:
Last Updated: September 14, 2026 09:59:17 IST

Mobile Ads 1x1

Gurugram Attack: गुरुग्राम में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिक पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि मैग्नम ग्लोबल पार्क के एक पार्किंग अटेंडेंट ने रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता पर लोहे की रॉड से हमला किया. इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और हाथ में फ्रैक्चर हो गया. अमित कुमार गुप्ता ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया है कि हमलावर ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी.अमित कुमार गुप्ता 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का हिस्सा रह चुके हैं. गुरुवार रात वह अपने परिवार के साथ मैग्नम ग्लोबल पार्क स्थित गोंजो रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे थे.

पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद

गुप्ता के मुताबिक, रात करीब 8 बजे उन्होंने अपने परिवार को रेस्टोरेंट के पास उतारा और कार पार्क करने के लिए जगह तलाशने लगे. उन्होंने बताया कि पार्किंग स्टाफ ने उन्हें कभी वैलेट, कभी बेसमेंट और कभी मल्टीलेवल पार्किंग की ओर भेजा. बाद में पार्किंग स्टाफ ने उनकी कार पार्क करने से इनकार कर दिया.गुप्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह कार को पीछे कर रहे थे, तभी एक पार्किंग अटेंडेंट ने उनकी कार की विंडशील्ड पर हमला कर उसे तोड़ने की कोशिश की.

उन्होंने बताया कि जब वह कार से बाहर निकलकर इसका विरोध करने लगे, तो पार्किंग अटेंडेंट कथित तौर पर लोहे की रॉड लेकर आया और उन पर हमला कर दिया. गुप्ता के मुताबिक, आरोपी ने पहले उनके हाथ और फिर सिर पर लोहे की रॉड से वार किया. हमले के बाद उनके सिर से काफी खून बहने लगा.

शेफ ने बचाई जान

गुप्ता ने आरोप लगाया कि घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और पार्किंग स्टाफ में से किसी ने भी उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की. उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन पर भी फोन किया, लेकिन उनका आरोप है कि करीब आधे घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची.गुप्ता के मुताबिक, इसी दौरान एक शेफ ने बीच-बचाव किया, जिससे उनकी जान बच सकी. हमले में उनके सिर और कोहनी में गंभीर चोटें आईं. इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी कोहनी की हड्डी को प्लेट की मदद से जोड़ने के लिए सर्जरी की गई.गुप्ता ने बताया कि हमला अचानक और बिना किसी उकसावे के किया गया था. उन्होंने कहा कि उन्हें संभलने या अपना बचाव करने का मौका तक नहीं मिला.

पुलिस और अस्पताल पर भी लगाए आरोप

रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन ने पुलिस पर भी मदद नहीं करने का आरोप लगाया है. उन्होंने यह भी दावा किया कि अस्पताल की ओर से तैयार की गई मेडिको-लीगल केस (MLC) रिपोर्ट में सिर से खून बहने और कोहनी की चोट का सही तरीके से जिक्र नहीं किया गया.गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और गंभीर चोट पहुंचाने जैसी धाराओं में FIR दर्ज करने की मांग की है.

क्या है ऑपरेशन सफेद सागर?

‘ऑपरेशन सफेद सागर’ 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना की ओर से चलाया गया एक हाई-एल्टीट्यूड एयर ऑपरेशन था. इसका उद्देश्य कारगिल क्षेत्र में भारतीय ठिकानों पर कब्जा करने वाले पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ना था. इस साहसिक हवाई अभियान पर आधारित एक नेटफ्लिक्स सीरीज भी अगस्त में रिलीज हुई थी.

MORE NEWS