Himachal Pangi Landslide Video: हिमाचल के लाहौल स्पीति-पांगी मार्ग पर हुए भूस्खलन का वीडियो सामने आया, जिसमें चट्टानें टाटा सूमो वाहनों पर गिरती दिखीं. हादसे में 13 लोगों की मौत हुई, प्रशासन ने शोक जताया.
'काल' बन गया पहाड़ी मोड़! हिमाचल हादसे में 13 की मौत
Himachal Pangi Landslide Video: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में हुए दर्दनाक लैंडस्लाइड हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है. इस हादसे का वीडियो भी सामने आ चुका है. जिसमें दिखाई दे रहा है कि कई वाहन सुरक्षित निकल गए, लेकिन अंत में टाटा सूमो चट्टानों की चपेट में आ गई.
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में उदयपुर-पांगी रोड पर 24 जुलाई को ये भयानक हादसा हुआ. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. चंपा और लाहौल-स्पीति की सीमा के पास के कुदुनाला इलाके में पहाड़ी से अचानक भारी चट्टानें गिर गई. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में छह महीने की बच्ची भी शामिल थी. इस भयानक हादसे से केवल एक व्यक्ति जिंदा बच पाया है. इस घटना ने पूरे इलाके में शोक का माहौल पैदा कर दिया है.
8 गाड़ियां गुजर रही थी मानों चट्टानों को टाटा सूमो का ही इंतजार था! हिमाचल के पांगी में 13 लोगों की मौत का VIDEO!
Story Link: https://t.co/Iwc9ze2nwH#himachallandslide #landslide pic.twitter.com/bnhrmZeOvb— Vinod Katwal (@Katwal_Vinod) July 27, 2026
लैंडस्लाइड का एक वीडियो अब सामने आ चुका है. जिसे 200 मीटर की दूरी से रिकॉर्ड किया गया था. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सड़क पर कई गाड़ियां खड़ी थी. ट्रैफिक खुलने के बाद वह धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी. जिसके बाद टाटा सूमो के आगे से करीब आठ पिकअप वाहन और एक अन्य सूमो निकल गईं. लेकिन जैसे ही टाटा सूमों पहाड़ी के नीचे से गुजर रही थी. उसी समय अचानक से चट्टानें टूटकर नीचे आ गिरीं. वीडियों में विक्रम भी नजर आ रहा है. जो सूमो ने आगे दौड़ रहा है. इस हादसे में कुछ बाइक सवार भी मौके पर मौजूद थे.
इस हादसे में मारे गए अधिकतर लोग चंबा जिले के पांगी के निवासी थे. हादसे में मारे गए ज्यादातर लोग चंबा जिले के दूरदराज इलाके पांगी के निवासी थे. वहीं छह महीने की बच्ची और उसकी मां लाहौल घाटी की रहने वाली थीं. हादसे के बाद प्रशासन ने प्रभावित परिवारों से संपर्क किया. DC चंबा मुकेश रेप्सवाल ने पांगी क्षेत्र के दौरे के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने साच, घिसल, हिलोर और घनाला गांवों में जाकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी.
रेजिडेंट कमिश्नर और SDM पांगी अमनदीप सिंह ने कहा कि प्रशासन हादसे से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है. उन्होंने बताया कि जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा. DC चंबा ने क्षेत्र के करीब 25 लोगों की शिकायतें भी सुनीं. ग्रामीणों ने बिजली, सड़क और रास्तों से जुड़ी समस्याएं बताईं. अधिकारियों को इन समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए गए. यह हादसा पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत को एक बार फिर सामने लाता है. प्रशासन ने लोगों से बारिश के मौसम में जोखिम वाले इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की है.
PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…
India vs West Indies series cancelled: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी…
Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…
When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. द्रिक…
Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…
Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…