Live TV
Search
Home > देश > ‘काल’ बन गया पहाड़ी मोड़! हिमाचल हादसे में 13 की मौत, विक्रम की बची जान; Video में देखें मौत का मंजर

‘काल’ बन गया पहाड़ी मोड़! हिमाचल हादसे में 13 की मौत, विक्रम की बची जान; Video में देखें मौत का मंजर

Himachal Pangi Landslide Video: हिमाचल के लाहौल स्पीति-पांगी मार्ग पर हुए भूस्खलन का वीडियो सामने आया, जिसमें चट्टानें टाटा सूमो वाहनों पर गिरती दिखीं. हादसे में 13 लोगों की मौत हुई, प्रशासन ने शोक जताया.

Written By:
Last Updated: July 27, 2026 15:51:57 IST

Mobile Ads 1x1

Himachal Pangi Landslide Video: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में हुए दर्दनाक लैंडस्लाइड हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है. इस हादसे का वीडियो भी सामने आ चुका है. जिसमें दिखाई दे रहा है कि कई वाहन सुरक्षित निकल गए, लेकिन अंत में  टाटा सूमो चट्टानों की चपेट में आ गई.

कुदुनाला के पास हुआ बड़ा हादसा

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में उदयपुर-पांगी रोड पर 24 जुलाई को ये भयानक हादसा हुआ. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. चंपा और लाहौल-स्पीति की सीमा के पास के कुदुनाला इलाके में पहाड़ी से अचानक भारी चट्टानें गिर गई. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में छह महीने की बच्ची भी शामिल थी. इस भयानक हादसे से केवल एक व्यक्ति जिंदा बच पाया है. इस घटना ने पूरे इलाके में शोक का माहौल पैदा कर दिया है. 

हादसे का वीडियो आया सामने

लैंडस्लाइड का एक वीडियो अब सामने आ चुका है. जिसे 200 मीटर की दूरी से रिकॉर्ड किया गया था. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सड़क पर कई गाड़ियां खड़ी थी. ट्रैफिक खुलने के बाद वह धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी. जिसके बाद टाटा सूमो के आगे से करीब आठ पिकअप वाहन और एक अन्य सूमो निकल गईं. लेकिन जैसे ही टाटा सूमों पहाड़ी के नीचे से गुजर रही थी. उसी समय अचानक से चट्टानें टूटकर नीचे आ गिरीं. वीडियों में विक्रम भी नजर आ रहा है. जो सूमो ने आगे दौड़ रहा है. इस हादसे में कुछ बाइक सवार भी मौके पर मौजूद थे. 

एक व्यक्ति जिंदा बचा 

इस हादसे में मारे गए अधिकतर लोग चंबा जिले के पांगी के निवासी थे. हादसे में मारे गए ज्यादातर लोग चंबा जिले के दूरदराज इलाके पांगी के निवासी थे. वहीं छह महीने की बच्ची और उसकी मां लाहौल घाटी की रहने वाली थीं. हादसे के बाद प्रशासन ने प्रभावित परिवारों से संपर्क किया. DC चंबा मुकेश रेप्सवाल ने पांगी क्षेत्र के दौरे के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने साच, घिसल, हिलोर और घनाला गांवों में जाकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी.

प्रशासन ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं

रेजिडेंट कमिश्नर और SDM पांगी अमनदीप सिंह ने कहा कि प्रशासन हादसे से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है. उन्होंने बताया कि जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा. DC चंबा ने क्षेत्र के करीब 25 लोगों की शिकायतें भी सुनीं. ग्रामीणों ने बिजली, सड़क और रास्तों से जुड़ी समस्याएं बताईं. अधिकारियों को इन समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए गए. यह हादसा पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत को एक बार फिर सामने लाता है. प्रशासन ने लोगों से बारिश के मौसम में जोखिम वाले इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की है.

MORE NEWS