<
Categories: देश

Himachal Pradesh Landslide: पहाड़ दरके, सड़कें बंद, कई इलाकों में अंधेरा, हिमाचल में बारिश का तांडव; लोगों की बढ़ीं परेशानियां

Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से भूस्खलन बढ़ा है. कई सड़कें मलबे से बंद हैं, यातायात प्रभावित है और बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

Himachal Pradesh Landslide: पहाड़ों की खूबसूरती हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है. पहाड़ खूबसूरती मन को एक अलग सुकून और शांति देती है. लेकिन बरसात के मौसम में यहां कुदरत का कहर देखने को मिलता है. यहां के लोगों को जीना तक मुश्किल हो जाता है. इन दिनों पहाड़ों यानी हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है. जिसके कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है. लोग अपनी रोजमर्रा की चीजों के लिए मुश्किलों से सामना कर रहे हैं. जगह-जगह भूस्खलन की घटनाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कई सड़कें मलबे से भर चुकी है. जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो चुका है. वहीं इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी ठप होने से लोगों को अंधेरे में रातें बितानी पड़ रही हैं. 

सड़कों पर भरा मलबा

भूस्खलन के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में सड़क संपर्क भी प्रभावित हुआ है. सड़क पर मलबा भर चुका है, जिससे गाड़ियों और लोगों को आना-जाना मुश्किल हो चुका है. प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की टीमें जेसीबी की मदद से सड़क से मलबा हटाने की कोशिश कर रही है. लेकिन लगातार हो रही बारिश राहत कार्यों में बाधा बनी हुई है. कई स्थानों पर यात्रियों को घंटों सड़के खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है. 

बिजली व्यवस्था हुई ठप

बारिश और भूस्खलन का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ रहा है. कई इलाकों में बिजली के खंभे और तार तक क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे बिजली लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पा रही है. बिजली विभाग की टीमें मरम्मत के काम में लगी हुई हैं. लेकिन खराब मौसम के कारण काम धीमे चल रहा है. कुछ इलाकों में पेयजल आपूर्ति की भी खबरें सामने आ रही है. पहाड़ों पर इस मौसम में लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है. 

जिला प्रशासन ने लोगों से की अपील

राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है. संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है. राहत और बचाव दलों को सतर्क रखा गया है. साथ ही पर्यटकों और पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय विसेष सावधानी बरतने की अपील की गई है. 

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Mausam: यूपी से लेकर दिल्ली तक कहां-कहां होगी बारिश? जानें पहाड़ों में आज कैसा रहेगा मौसम

कैसा रहेगा आने वाला दिनों में मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. ऐसे में प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की अपील की गई है.

ये भी पढ़ें: सीनियर प्लेयर के बिना कब तक उतरेंगे, प्लेयर्स क्यों चोटिल हो रहे… BCCI सचिव ने NCA से मांगा जवाब

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Nana Patekar son: कौन हैं मल्हार पाटेकर? नाना के बेटे ने फिल्मों में काम किया, फिर भी लाइमलाइट से रहते हैं दूर

Nana Patekar son: नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी फिल्मी दुनिया में काम…

Last Updated: October 8, 2026 19:06:02 IST

पहले दृश्यम 3 और अब सनी देओल की कोर्टरूम ड्रामा से बाहर हुए अक्षय खन्ना, क्यों बड़ी फिल्में छोड़ रहे एक्टर

Akshaye Khanna: धुरंधर में सफलता के बाद अक्षय खन्ना कई फिल्मों से खुद को वापस…

Last Updated: October 8, 2026 18:44:09 IST

कमल हासन का दमदार कमबैक, Indian 3 का हुआ एलान, ‘सेनापति’ बनकर फिर मचाएंगे तहलका

Indian 3: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन दमदार वापसी करने वाले हैं. वे…

Last Updated: October 8, 2026 18:31:05 IST

नए अंदाज में आएगी ‘अमर, अकबर, एंथनी’, अब्बास-मस्तान बनाएंगे ‘3 मंकीज’, पोस्टर रिलीज

3 Monkeys: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान अपनी नई फिल्म 3 मंकीज लेकर आ…

Last Updated: October 8, 2026 18:19:57 IST

‘नाना पाटेकर ने खुद कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी…’ भावुक अतुल ने बताया कुछ ऐसा, भावुक हो गए फैंस

Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…

Last Updated: October 8, 2026 17:44:35 IST

सऊदी को बचाने उतरी पाकिस्तानी सेना, लेकिन खुद कई मोर्चों पर घिरा पाकिस्तान; हूतियों से जंग कितनी आसान?

Pakistan Saudi Arabia: मध्य पूर्व में हूती हमलों के बढ़ते खतरे के बीच पाकिस्तान ने…

Last Updated: October 8, 2026 17:32:44 IST