Today Weather 2 September: देश भर में तूफ़ानी मॉनसून हवाओं के बीच मौसम एक बार फिर कहर बरपाने वाला है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज, 2 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 21 राज्यों में भारी बारिश और तेज़ आंधी-तूफ़ान का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की उम्मीद है.
मौसम विभाग के मुताबिक, आज, 2 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु समेत देश भर के 21 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
आज दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा?
आज, 2 सितंबर को देर शाम तक दिल्ली में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज़ हवाएं चल सकती हैं. वहीं, 2 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है.
आज उत्तर प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा?
मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मोरा, गौतम बुद्ध नगर, सहारनपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, महाराजगंज, मिर्जापुर, बलिया, देवरिया, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, कानपुर, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, प्रयागराज, गोरखपुर और कुशीनगर शामिल हैं. इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ तेज तूफान आ सकता है. वहीं, लखनऊ में 2 सितंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
सीवान, गया, जहानाबाद, पटना, बक्सर, रोहतास, कैमूर, मधेपुरा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, बांका, मुंगेर और जमुई में भारी बारिश की चेतावनी है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. बिजली गिरने से नुकसान की भी संभावना है. पटना में आज, 2 सितंबर को मैक्सिमम टेम्परेचर 29 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.
झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?
रांची, रामगढ़, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर, रामगढ़, खूंटी, वेस्ट सिंहभूम, लोहरदगा, सरायकेला और गुमला में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान आने की उम्मीद है. वहीं, रांची में आज 2 सितंबर को मैक्सिमम टेम्परेचर 27 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.
आज उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा?
पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं. वहीं, देहरादून में 2 सितंबर को मैक्सिमम टेम्परेचर 27 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.
आज हरियाणा में मौसम कैसा रहेगा?
फरीदाबाद, जींद, कैथल, रेवाड़ी, यमुनानगर, सिरसा, रोहतक, भिवानी, गुरुग्राम, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, सोनीपत, पानीपत और पलवल में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है.
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा?
चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, कुल्लू, शिमला, किन्नौर, सोलन और मंडी में भारी बारिश की उम्मीद है. इस दौरान तेज आंधी-तूफान की भी चेतावनी है. लोगों को बहुत सतर्क रहने की जरूरत है. इस बीच, मनाली में आज, 2 सितंबर को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.