Weather Update 15 September | Aaj Mausam Kaisa Rahega: मौसम विभाग के लेटेस्ट अनुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं.
आज का मौसम
Weather Update 15 September: दिल्ली-NCR समेत पूरे देश में मौसम एक बार फिर बदल रहा है. उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक कई जगहों पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है, वहीं गुजरात में तो मौसम विभाग ने बारिश के लिए रेड अलर्ट भी घोषित कर दिया है.IMD के लेटेस्ट बुलेटिन के मुताबिक, आज (मंगलवार, 15 सितंबर) करीब 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का असर रहेगा. इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्य शामिल हैं.
मौसम विभाग के लेटेस्ट अनुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं. आज, 15 सितंबर को दिल्ली का मैक्सिमम टेम्परेचर 32 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की उम्मीद है. कल, 16 सितंबर को पारा 2 डिग्री बढ़कर मैक्सिमम टेम्परेचर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. 17 सितंबर को भी यही स्थिति रहेगी.
गाजियाबाद, आगरा, मुजफ्फरनगर, मथुरा, मुरादाबाद, कानपुर, गौतम बुद्ध नगर, सीतापुर, सहारनपुर, गोंडा, बिजनौर, बस्ती, रामपुर और उन्नाव में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी है. 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. लखनऊ में 15 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
सागर, नरसिंहपुर, मंडला, नर्मदापुरम, सिवनी, रतलाम, बैतूल, शहडोल, हरदा, खंडवा, इंदौर, विदिशा, राजगढ़, आगर और देवास में आंधी-तूफान की चेतावनी है. इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से तेज़ हवाएं चल सकती हैं. वहीं, भोपाल में 15 सितंबर को मैक्सिमम टेम्परेचर 29 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
टोंक, करौली, पाली, दौसा, बाड़मेर, भरतपुर, कोटा, चूरू, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर और उदयपुर में भारी बारिश और तेज़ हवाओं की चेतावनी है. इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से तेज़ हवाएं चल सकती हैं. जयपुर में आज 15 सितंबर को मैक्सिमम टेम्परेचर 30 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
बिहार के 17 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सारण, सीवान, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर शामिल हैं. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज 15 सितंबर को इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है. पटना में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
कुरुंग कुमे, पूर्वी कामेंग, ऊपरी सियांग, सियांग, दिबांग घाटी, निचली दिबांग घाटी, लोहित, पापुम पारे, तिरप और लोंगडिंग जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की उम्मीद है. इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं. ईटानगर में आज मैक्सिमम टेम्परेचर 28 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
Flipkart Big Billion Days 2026: बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान, आमतौर पर स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स,…
Rewa Viral Video: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में घायल युवक से मारपीट का वीडियो…
Indira Ekadashi 2026: इंदिरा एकादशी का व्रत 06 अक्तूबर को रखा जाएगा. अगर आप भी…
ChatGPT Dot को एक ऐसे AI असिस्टेंट के तौर पर समझा जा सकता है, जिसे…
Rise and Fall 2: राइज एंड फॉल 2 के नए प्रोमो में गौतम गुलाटी और…
Mad Sandhu Murder Case: इंफ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर…