<
Categories: देश

India News Manch 2025: ‘इंडिया न्यूज’ के मंच पर इमरान प्रतापगढ़ ने क्यों की राहुल गांधी की तारीफ, Video

India News Manch 2025: ‘इंडिया न्यूज मंच’ 2025 में बतौर मेहमान आए राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी.

India News Manch 2025: आईटीवी नेटवर्क के बैनर तले ‘इंडिया न्यूज मंच’ 2025 में पधारे राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी भी पहुंंचे. सवाल-जवाब के दौरान इमरान ने बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिए. अपने संबोधन के अंत में उन्होंने शायरी की चुनिंदा पंक्तियों से समां बांध दिया.

पर्यटन करने नहीं सेमीनार में शामिल होने गए हैं राहुल गांधी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों के दौरे पर गए तो इस बीच राहुल गांधी भी विदेश चले गए? एंकर के इस सवाल पर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि मीडिया नरेटिव सेट करने में लग जाता है. संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पीएम मोदी गए तो मीडिया ने सवाल नहीं किया, लेकिन राहुल गांधी विदेश गए तो सवाल उठ गए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश पर्यटन करने नहीं गए बल्कि सेमीनार में शामिल होने गए हैं.

शायरी से बांधा समां

एंकर के अनुरोध पर प्रख्यात शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने ‘पूछता है तिलक से वजू चीखकर.., आमने-सामने रूबरू चीखकर.., लड़ के दंगों में जिसको बहाया गया, पूछता है हमारा लहू चीखकर, जब तेरा और मेरा एक ही रंग है, फिर बताओ भला किसलिए जंग है.’ सुनाई तो दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया. बता दें कि इमरान प्रतापगढ़ी देश के जाने-माने शायर हैं. वह अपनी शायरी से सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर लगातार प्रहार करते रहते हैं. इसके अलावा संसद में कई बार अपनी शायरी से इस कदर हमला बोलते हैं कि सत्ता पक्ष के लोग भी सराहना करने से नहीं चूकते. यह बात उन्होंने बुधवार ‘इंडिया न्यूज मंच’ पर बताई.

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की तारीफ की

‘इंडिया न्यूज मंच’ पर बतौर मेहमान पहुंचे राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि राहुल गांधी बेहद ईमानदार हैं. उनकी एक खूबी यह है कि वह नफरत की राजनीति नहीं करते हैं. उन्होंने एक वाकया का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने एक बार कहा था कि मैं नफरत की राजनीति कर ही नहीं सकता है. वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बारे में कहा कि वह इतनी उम्र में भी इतने ऊर्जावान है. एक-एक घंटे संसद में बोलना कम बड़ी बात नहीं है. उनकी जैसी ऊर्जा तो युवाओं में नजर नहीं आती है.

संसद में देते हैं जोरदार भाषण

वहीं, इससे पहले राज्यसभा में कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी ने चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव से जब पहले महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये डालकर वोट खरीदा गया हो तो कैसा चुनाव सुधार और कैसी बहस?

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST