<
Categories: देश

Smart Phone Market: दिवाली के बावजूद स्मार्टफोन बाजार में 26% की गिरावट, 10 साल के निचले स्तर पर शिपमेंट

Smart Phone Market: भारत में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान स्मार्टफोन शिपमेंट 26 फीसदी गिरकर 3.58 करोड़ यूनिट रह गई. Samsung 67 लाख यूनिट के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि Vivo, OPPO, Xiaomi और Apple क्रमशः अगले स्थानों पर रहे.

Smart Phone Market: भारत में त्योहारी सीजन के बावजूद स्मार्टफोन बाजार की रफ्तार धीमी पड़ गई है. मार्केट रिसर्च फर्म Omdia की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई से सितंबर 2026 के बीच देश में स्मार्टफोन की शिपमेंट सालाना आधार पर 26 फीसदी गिरकर 3.58 करोड़ यूनिट रह गई. इस अवधि में शिपमेंट का स्तर 2016 के बाद सबसे कम रहा. फोन की बढ़ती कीमतें, ग्राहकों का सोच समझकर खर्च करना और दिवाली देर से होने के कारण स्टॉक जुटाने की रणनीति में बदलाव को गिरावट की प्रमुख वजहों में गिना जा रहा है. हालांकि, इस दौरान Samsung ने भारतीय बाजार में पहला स्थान हासिल किया, जबकि Apple भी टॉप 5 में शामिल रहा.

10 साल में सबसे कम रही स्मार्टफोन शिपमेंट

आमतौर पर त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की मांग बढ़ने की उम्मीद रहती है. कंपनियां नए मॉडल, ऑनलाइन सेल और आकर्षक ऑफर के जरिए ग्राहकों को लुभाती हैं. इसके बावजूद जुलाई सितंबर 2026 के दौरान शिपमेंट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. शिपमेंट का मतलब कंपनियों की ओर से बाजार में भेजे गए फोन से है, इसे सीधे ग्राहकों की खरीदारी नहीं माना जा सकता.

महंगे फोन और दिवाली की तारीख का असर

स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने से ग्राहक नया फोन खरीदने से पहले ज्यादा सोच विचार कर रहे हैं. कई लोग पुराने फोन को बदलने के बजाय कुछ समय और इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं, दिवाली देर से होने के कारण दुकानदारों ने त्योहार के लिए सितंबर के बजाय अक्टूबर में ज्यादा स्टॉक मंगाया. ऑनलाइन सेल के लिए भी कंपनियों ने पहले की तुलना में कम फोन भेजे, जिससे तीसरी तिमाही के आंकड़ों पर असर पड़ा.

चीनी ब्रांडों की हिस्सेदारी घटी

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों की संयुक्त हिस्सेदारी एक साल में 75 फीसदी से घटकर करीब 68 फीसदी रह गई. दूसरी ओर, Samsung और Apple को महंगे फोन, एक्सचेंज ऑफर और EMI जैसी सुविधाओं से फायदा मिला.

2027 में भी रह सकती है सुस्ती

रिपोर्ट के अनुसार, 2027 में भी भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मामूली गिरावट आ सकती है. ऐसे में कंपनियों को ग्राहकों को नया फोन खरीदने के लिए ठोस वजह देनी होगी. किफायती कीमत, बेहतर फीचर्स और उपयोगी AI सुविधाएंSmart Phone Market: बाजार की मांग बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं.

sharma ranjana

Recent Posts

पुरानी रंजिश, चलती कार और खौफनाक अंजाम…कानपुर में बीरू की मौत की खौफनाक कहानी

Kanpur Biru Singh Bhadauria death: कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय बीरू…

Last Updated: October 21, 2026 23:19:45 IST

पापांकुशा एकादशी पर भद्रा-पंचक का साया, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत पारण का समय और विधि

When is Papankusha Ekadashi: पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 21, 2026 23:12:19 IST

फिल्मों से ही नहीं, बिजनेस से भी करोड़ों कमा रहीं सामंथा रूथ प्रभु, खुशबू के ब्रांड ने पार किया 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा

Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ ही अपने बिजनेस…

Last Updated: October 21, 2026 22:54:16 IST

Chitrakoot viral video: अभी जिंदा हूं तो जी लेने दो…चित्रकूट में शराब की दुकान पर वर्दीधारी का वीडियो वायरल, खाकी पर उठे सवाल

Chitrakoot viral video: चित्रकूट में शराब की दुकान से जुड़े एक वीडियो के वायरल होने…

Last Updated: October 21, 2026 22:37:26 IST

दुर्गा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, दोस्त को बचाने आए 9वीं के छात्र की मौत; हिरासत में चार नाबालिग

Delhi Murder Case: दिल्ली के पीतमपुरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बीच किसी बात को…

Last Updated: October 21, 2026 22:30:14 IST

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बीच हादसा, करंट लगने से 3 की मौत; 10 से ज्यादा झुलसे

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो…

Last Updated: October 21, 2026 21:58:57 IST