अक्सर आपने देखा होगा कि ट्रेन पकड़ने की जल्दी के कारण लोग फटाफट अपने वाहनों को बाहर छोड़ देते हैं और भागते हुए ट्रेन पकड़ते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां तक आप बाइक और कार लेकर जा सकते हैं.
भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन
Indian Railway Facts: भारतीय रेलवे का रेल नेटवर्क देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है. एक दिन में हजारों ट्रेनें चलती हैं, जिससे करोड़ों लोग आवाजाही करते हैं. बहुत से लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी ट्रेन से सफर करते हैं, तो कुछ को सालों में कभी एक बार जाने की जरूरत पड़ती है. भारतीय रेलवे के काम को देखकर विदेशी लोग भी हैरान रह जाते हैं. वे अपने व्लॉग्स में भी भारतीय रेल नेटवर्क की तारीफें करते हैं. बहुत से रेलवे स्टेशन अपनी खासियतों के लिए भी जाने जाते हैं. कुछ रेलवे स्टेशन अनोखी शैली और लंबाई-चौड़ाई, नाम और रहस्यों के कारण भी चर्चा में रहते हैं. आज हम आपको एक ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी खासियत ये है कि यहां पर प्लेटफॉर्म तक कार और बाइक लेकर जा सकते हैं.
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दो रेलवे प्लेटफार्मों के ठीक बीच से एक चौड़ी सड़क है. इस सड़क को कैब रोड के नाम से जाना जाता है. ये सड़क गाड़ियों को सीधे स्टेशन के अंदर तक ले जाने की सुविधा देती है. लोग वाहनों से ट्रेन के पास उतर सकते हैं. ये सड़क स्टेशन के प्लेटफार्म 8-9 के बीच है. गाड़ियां वाहन फोरशोर रोड से दाखिल होकर बकलैंड ब्रिज गेट से बाहर निकलती हैं.
मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन को यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल किया गया है. ये रेलवे स्टेशन अपनी ऐतिहासिक और इंजीनियरिंग वास्तुकला के लिए मशहूर है. ये स्टेशन अपनी शानदार विक्टोरियन गोथिक वास्तुकला के लिए मशहूर है, जिसे पहले विक्टोरिया टर्मिनस कहा जाता था.
भारत में बहुत से ऐसे रेलवे स्टेशन हैं, जो अपनी खासियत के लिए जाने जाते हैं. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन को विक्टोरियन गोथिक वास्तुकला का अनुपम नमूना माना जाता है. ये रेलवे स्टेशन यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है. इसके अलावा भोपाल का रानी कमलापति स्टेशन अपने आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल डिजाइन के लिए मशहूर है. यहां पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं. लखनऊ का चारबाग स्टेशन महलनुमा इमारत भी काफी मशहूर है. महाराष्ट्र में नवापुर स्टेशन महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा पर है. यहां एक राज्य में इंजन और एक राज्य में बोगियां खड़ी रहती हैं. इसके अलावा कुछ रेलवे स्टेशन अपने नाम को लेकर भी मशहूर हैं. हरियाणा में दीवाना और पंजाब में काला बकरा जैसे रेलवे स्टेशन काफी मशहूर हैं.
Havy Blood Flow During menstruation: पीरियड्स में आमतौर पर 2-7 दिनों तक ब्लीडिंग होती है,…
दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन और ब्लू लाइन की कुछ पुरानी ट्रेनों को अपडेट किया…
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 25: फिल्म कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई 415.50 करोड़ रुपये…
लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट…
Heatwave Warning: गर्मियों में सिरदर्द और चक्कर आना हीट वेव या डिहाइड्रेशन का संकेत हो…
Ayushman Bharat Free Treatment: यदि आप आर्थिक तौर पर कमजोर हैं और आपके पास आयुष्मान…