IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से बदल जाएंगे टिकट के रेट, जेब पर पड़ेगा 10 हजार रुपए तक का बोझ. सफर से पहले देखें नई रेट लिस्ट.
इंडिगो ने अपने हवाई किराए में इजाफा करने का फैसला किया है
IndiGo Fare Hike: इंडिगो एयरलाइंस के यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर बिलकुल नहीं है. अगर आप आने वाले दिनों में कहीं घूमने या कहीं काम से जाने का प्लान बना रहे हैं तो अब आपको अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी. दरअसल, सरकार द्वारा विमान ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद इंडिगो ने अपने हवाई किराए में इजाफा करने का फैसला किया है.
इंडिगो ने दूरी के हिसाब से ईंधन शुल्क तय किया है. आप जितनी दूर का सफर करेंगे, चार्ज उतना ही ज्यादा होगा जैसे 500 किमी से कम की दूरी की उड़ान के लिए आपसे 275 रुपए अतिरिक्त लिया जाएगा. 2,000 किमी से ज्यादा की दूरी के लिए आपसे 950 रुपए तक लिए जाएंगे. कुल मिलाकर घरेलू उड़ानों के लिए यह चार्ज 275 रुपए से 950 रुपए के बीच रहेगा.
विदेश जाने वालों के लिए यह बोझ और भी ज्यादा है. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल चार्ज 900 रुपए से लेकर 10,000 रुपए तक तय किया गया है. सबसे ज्यादा मार यूके और यूरोप जाने वाली उड़ानों पर पड़ी है, जहाँ नया फ्यूल चार्ज 10,000 रुपए कर दिया गया है हालांकि ग्रीस और तुर्की जाने वालों को इसमें थोड़ी राहत दी गई है.
अगर आप 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) की रात 1:01 बजे के बाद टिकट बुक करते हैं, तो आपको ये नए रेट चुकाने होंगे. इससे पहले की गई बुकिंग्स पर पुराना किराया ही लागू रहेगा.
इस बढ़ोतरी के पीछे की कुछ बड़ी वजहें हैं पेट्रोलियम मंत्रालय ने बुधवार को विमान ईंधन के दामों में 25% की भारी बढ़ोतरी की है. एयरलाइन के कुल खर्च का लगभग 40% हिस्सा सिर्फ ईंधन पर खर्च होता है, इसलिए कीमतों में बदलाव का सीधा असर टिकटों पर पड़ता है.अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से ईंधन की कीमतें वैश्विक स्तर पर बढ़ रही हैं जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है.
मंत्रालय का कहना है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के भारी उछाल से आम यात्रियों को बचाने के लिए केवल आंशिक बढ़ोतरी (15 रुपए प्रति लीटर) ही एयरलाइंस पर डाली है ताकि असर को कम किया जा सके.
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…
समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…
महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…
गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…
ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…
Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने 1 अप्रैल को अपने दोस्त के मजेदार प्रैंक किया. उन्होंने…