<
Categories: देश

भारत के सबसे साफ शहर में गंदगी ने मचाई कोहराम, 8 लोगों की मौत; 66 लोग अस्पताल में भर्ती

Indore: इंदौर में दीषित पानी पीने के मामले में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 3 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है.

Indore Water Crisis: जीवन के पीना सबसे बुनियादी जरूरतों में से एक हैं. लेकिन सोचिए यही पानी आपके मरने का कारण बन जाए तो? मध्य प्रदेश से पानी से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन आपकी भी रूह कांप जाएगी. मामला मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के भागीरथपुरा का है. जहां 2000 लोगों की इस बस्ती में दूषित पानी की वजह से कोहराम मच गया. यहां के लोगों की पानी पीने के बाद बीयत लगातार बिगड़ती चली गई. हालात बिगड़ने के बाद बिमार लोगों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. जिनमे से अब तक कुल 8 लोगों की मौत हो गई है. विडंबना इस बात कि है कि इंदौर को देश का सबसे साफ शहर कहा जाता है

प्रशासन ने क्या कहा?

मामले को लेकर प्रशासन का कहना है कि सिर्फ 3 लोगों की मौत खराब पानी पीने की वजह हुई हैं, जबकि 5 लोगों की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है. वहीं अभी तक 100 से ज्यादो लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जिनमें से 35 लोगों की हालत स्थिर होने के बाद से उन्हे डिस्चार्ज कर दिया गया है. जबकि बाकि लोग अभी भी अस्पताल में हैं. घटना के बाद से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ हा.

इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने मामले को लेकर कहा कि पानी की टंकी से निकलने वाली मेन लाइन में एक जगह ड्रेनेज और सीवरेज का पानी मिल रहा था. नगर निगम की टीम ने उस जगह को खोज लिया है. निगम की टीम उसे ठीक करने में जुटी है. उन्होने आगे कहा कि नगर निगम का हेल्थ सेक्टर लागातार क्षेत्र में एक्टिव है और स्वास्थ्य विभाग की टीमें अस्पतालों में भर्ती मरीजों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

उन्होने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होने कहा कि इंदौर जैसे शहर में इस मामले का होना बेहद गंभीर है और इसकी नैतिक जिम्मेदारी निगम की है. भार्गव ने कहा कि करीब छह महीने पहले ही उन्होंने भागीरथपुरा में हेल्पलाइन पर आने वाली गंदे पानी की शिकायतों को गंभीरता से लेने और उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे.

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

एरिया में डाली गई पूरानी नल लाइनों को ठीक करने के लिए टेंडर भी जारी किए गए थे. अब इन टेंडरों को दोबारा बुलाने और काम को तेजी से करने के निर्देश निग आयुक्त को दिए गए हैं. वहीं मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे,उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

महापौर ने बता कि सीएम को मामले को लेकर अवगत करा दिया गया है. घटना को लेकर जांच के आदेश भी दिए गए हैं. साथ ही इस बात की भी जांच की जाएगी की समय पर पानी की लाइन क्यों नहीं डाली गई और टेंडर होने के बाद भी कार्यवाही क्यों नहीं हुई.

सहायता राशी का एलान

अब तक कुल 35 मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया है. वहीं कल शाम से कुल 66 लोग अस्पताल में भर्ती हैं.सभी मरीजों को निशुल्क में इलाज मुहैया कराया जा रहा है. वहीं जिन परिवारों में मौत हुई है उन्हें सीएम द्वारा सहायता राशी भी दी जाएगी. जिसका एलान कर दिया गया है. मृतकों के परिवारों को सराकार 2-2 लाख की सहायता राशि दी जाएगी. मामले में 3 जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है. 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरोपों पर कटाक्ष करते हुए महापौर ने कहा कि विपक्ष को राजनीति से ऊपर उठकर संवेदनशीलता दिखानी चाहिए. नगर निगम पूरी जिम्मेदारी के साथ इस मामले को संभाल रहा है और हर पीड़ित को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

चोरो का आतंक! लॉक स्कॉर्पियो को खिलौना समझकर उड़ा ले गए बदमाश, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…

Last Updated: March 24, 2026 23:32:00 IST

किसी के दिल की धड़कन बनकर जीवित रहेंगे हरीश राणा, आंखों की कॉर्निया और हार्ट के वॉल्व AIIMS को डोनेट

Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…

Last Updated: March 24, 2026 23:25:25 IST

Leander Paes: खेल के मैदान के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे लिएंडर पेस? BJP के साथ सीक्रेट मीटिंग से मचा हड़कंप!

West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…

Last Updated: March 24, 2026 23:11:06 IST

क्या अजिंक्य रहाणे का कटेगा पत्ता? KKR ने रिंकू सिंह को बनाया उपकप्तान, भविष्य में बनेंगे कैप्टन?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…

Last Updated: March 24, 2026 21:55:32 IST

काभा एविएशन अकैडमी ने पूरे किए 1 वर्ष, स्टाफ व छात्रों ने मनाया उत्सव

सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…

Last Updated: March 24, 2026 21:13:11 IST

RCB Sold: बदल गया मालिक! राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ RCB बनी सबसे महंगी टीम, जानें कौन है नया बॉस?

RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…

Last Updated: March 24, 2026 21:48:22 IST