Live TV
Search
Home > देश > Summer Special Train 2026: यूपी-बिहार जाने वालों के लिए मौज, रेलवे ने चलाई 3 स्पेशल समर ट्रेन, जानें कब और कहां से जाएंगी ट्रेनें

Summer Special Train 2026: यूपी-बिहार जाने वालों के लिए मौज, रेलवे ने चलाई 3 स्पेशल समर ट्रेन, जानें कब और कहां से जाएंगी ट्रेनें

IRCTC Summer special trains 2026: गर्मी के मौसम को आरामदायक बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने 3 स्पेशल ट्रेन चलाई है. ये ट्रेन कब और कहां से चलेंगी आइए जानते हैं-

Written By: Sanskriti jaipuria
Last Updated: April 21, 2026 12:41:33 IST

Mobile Ads 1x1

 IRCTC Summer special trains 2026: गर्मी का मौसम आ गया है और अब बच्चों की गर्मियों की छुट्टी भी होने वाली है. ऐसे में लोग कहीं न कहीं घूमने जाएंगे. इसी के चलते भारतीय रेलवे ने बिहार जाने वालों के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं. ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि गर्मी के मौसम में अक्सर बच्चे नाना-नानी और दादा-दादी के यहां जाते है और स्टेशनों पर पहले से ही भीड़ लग जाती है. ये स्पेशल ट्रेन भीड़ कम करने और कनेक्टिविटी को बेहतक बनाने में मदद करेंगी.

ये नई सेवा बिहार को उत्तर और दक्षिण के मेन स्टेशनों से जोड़ेंगी, जिससे लोगों को गर्मियों में ट्रेवल करना आसान होगा साथ ही प्रवासी मजदूरों को भी राहत मिलेगी. ये ट्रेन कुछ समय के लिए चुने गए रास्तों पर चलाई जाएगी. अधिकारियों के मुताबिक, इस फैसले की वजह गर्मी की छुट्टी में भीड़ को कंट्रोल करना है.

नई दिल्ली से सुपौल तक की स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली से शुरु होकर सुपौल तक के लिए इस स्पेशल ट्रेन ने 17 अप्रैल से चलना शुरू किया है और ये सेवा दिल्ली को उत्तरी बिहार से जोड़ेगी. ये ट्रेन सहरसा, बरौनी, हाजीपुर, बलिया, गाज़ीपुर और वाराणसी जैसे स्टेशनों से गुजरते हुए जाएगी. इस ट्रेन की वजह से जो लोग यूपी जाने वाले होंगे उन्हें काफी आराम मिलेगा. 

 आनंद विहार से जोगबनी तक के लिए स्पेशल ट्रेन

दिल्ली- बिहार से लेकर नेपाल सीमा क्षेत्र के बीच यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने आनंद विहार से जोगबनी स्पेशल ट्रेन शुरू की है. इस ट्रेन ने 18 अप्रैल से चलना शुरू किया है और ये 11 जून तक चलेगी. इस ट्रेन से अधिकतर गर्मी की छुट्टी कवर हो जाएगी.

 सहरसा से यशवंतपुर तक की स्पेशल ट्रेन

साउथ इंडिया की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए सहरसा से यशवंतपुर तक की स्पेशल ट्रेन चलाई गई है. ये ट्रेन इस लंबी दूरी के लिए एक शानदार ऑप्शन है. ये ट्रेन अपनी सेवा 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के बीच कर सकती है. ये ट्रेन यशवंतपुर से पहले किऊल, झाझा, आसनसोल, खड़गपुर, भुवनेश्वर और विशाखापत्तनम जैसे कई बड़े स्टेशनों पर जाती है.

MORE NEWS