Ishita Pundir Controversy: हिमाचल प्रदेश की जानी-मानी कॉन्टेंट क्रिएटर इशिता पुंडीर फौजियों पर विवादित कमेंट करने के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो फौजियों की उनके पार्टनर के साथ लॉयलटी पर नेगेटिव कमेंट करती नजर आ रही है. अपनी वीडियो में इशिता ने कहा है कि एक फौजी बंदा अपनी गर्लफ्रेंड और अपनी वाइफ के लिए काफी लॉयल नहीं हो सकता. इशिता आगे कहती हैं कि 90% केस में फौजी लड़के अपनी पत्नि और वाइफ के लिए स्टैंड नहीं लेते. वो देश के प्रति तो वफादार होते हैं, लेकिन रिश्तों में वफादारी नहीं दिखाते.
अपने वायरल वीडियो में इशिता पुंडीर कहती हैं कि मुझे फौजी बंदों का इतना अनुभव है कि वो कभी वफादार हो ही नहीं सकता. मैने 90% केस में ऐसा देखा है और सुना भी है.
इशिता पर एफआईआर
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर इशिता पुंडीर के फौजियों पर विवादित बयान वाले वीडियो पर लोगों ने सख्त नाराजगी जाहिर की है. लोग इशिता को उनके कमेंट के लिए ट्रोल तो कर ही रहे हैं. इशिता पुंडीर के खिलाफ दो एफआईआर भी दर्ज करवाई जा चुकी हैं.
इस मामले में भूतपूर्व सैनिक संगठन राजगढ़ के ऑफिसर्स और हिमाचल कांग्रेस महासचिव यदोपति ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में एसपी सिरमौर को शिकायत देकर जांच की मांग की गई है.
नए वीडियो में माफी मांगी
इशिता पुंडीर ने एक नया वीडियो जारी करके अपने विवादास्पद टिप्पडी के लिए माफी मांगी है. अपने नए वीडियो में इशिता पुंडीर कहती हैं कि मैं अपने पुराने वीडियो के लिए इंडियन आर्मी के सभी सोलजर्स से माफी मांगती हूं. इशिता कहती हैं कि मैं काफी कुछ एक्सप्रेस करना चाहती थी, लेकिन मेरे बोलने का तरीका सही नहीं था.
अपने फैमिली वैल्यूज के बारे में बात करते हुए इशिता कहती हैं कि मेरे घर वालों ने मुझे संस्कार दिए हैं और गलती पर झुकना सिखाया है. इसलिए मैं अपनी गलती एक्सेप्ट करती हूं और सभी फौजियों से दिल से माफी भी मांगती हूं. कॉन्ट्रोवर्सी होने के बाद मैंने वीडियो भी डिलीट कर दिया है.
कौन हैं इशिता पुंडीर?
इशिता पुंडीर के फौजियों पर विवादित बयान वाले वीडियो को करीब 4000 से ज्यादा लोगों ने शेयर किया था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इशिता पुंडीर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर से ताल्लुक रखती हैं. इशिता के फेसबुक अकाउंट पर साढ़े तीन मीलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. इशिता के उनके कंटेन्ट के लिए काफी अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं.