<
Categories: देश

Jammu Kashmir Accident : ऊधमपुर के रामनगर इलाके में बस हादसा, केंद्रीय मंत्री ने शेयर की जानकारी

Jammu and Kashmir Bus Accident: जम्मू के रामनगर में हुए बस हादसे में अब तक 15 लोगों की जान जाने की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Jammu and Kashmir Bus Accident: जम्मू-कश्मीर से बहुत मनहूस खबर सामने आ रही है. जम्मू के रामनगर इलाके में भीषण बस हादसे में 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा कई लोग घायल हुए हैं. सूचना पर मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम राहत और बचाव का काम चला रही है. यह हादसा जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर कघोट इलाके में हुआ. 

मिली जानकारी के मुताबिक. बस रामनगर से ऊधमपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान यह हादसा हुआ. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, करीब 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. वहीं, हादसे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया ट्वीट

उधर, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में इस घटना की जानकारी शेयर की है. उन्होंने लिखा- अभी-अभी उधमपुर के DC मिंगा शेरपा से बात हुई. मुझे पता चला कि एक घंटे से भी कम समय पहले कनोट गांव में एक दुखद सड़क हादसा हुआ.

राहत कार्य जारी

इस भीषण हादसे में रामनगर से उधमपुर जा रही एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस शामिल थी. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया. इसमें काफी लोगों के हताहत होने की आशंका है. मौके पर हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है. इसके साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

15 साल तक जिसे बांधी राखी, उसी से हो गया इश्क; शादी करने पर नाराज पिता, किया अंतिम संस्कार

Prayagraj Marriage News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: September 30, 2026 18:08:50 IST

अशोक खरात मामले में वीडियो साक्ष्य पर कोर्ट का बड़ा आदेश, आरोपी को नहीं दी जाएगी कॉपी, सिर्फ देखने की होगी अनुमति

Shok Kharat Case: भोंदू अशोक खरात मामले में न्यायमूर्ति एन. एल. मोरे ने वीडियो साक्ष्य…

Last Updated: September 30, 2026 18:06:45 IST

Shai Hope Century: विराट कोहली की गलती पड़ी भारी! शाई होप ने उठाया फायदा, जड़ दिया भारत के खिलाफ चौथा शतक; देखें वीडियो

Virat Kohli Dropped Catch: कोहली से मैदान पर कैच क्या छूटा, वेस्टइंडीज़ को तो जैसे…

Last Updated: September 30, 2026 17:56:01 IST

Meerut Blue Drum Murder Case: मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी, अब सजा पर फैसला बाकी

Meerut Blue Drum Murder Case: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में जिला अदालत ने…

Last Updated: September 30, 2026 17:20:22 IST

Auqib Nabi: टीम इंडिया के इस खास क्लब में जुड़ा एक और नाम, जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी ने रचा इतिहास!

Auqib Nabi Record: जम्मू-कश्मीर की वादियों से निकलकर भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनने तक…

Last Updated: September 30, 2026 17:03:54 IST

Maharashtra Crime: दोष दूर करने के बहाने कमरे में बुलाया, फिर 17 साल की लड़की के साथ… ऐसे हुआ खुलासा

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बाबा…

Last Updated: September 30, 2026 16:56:34 IST