16
Jharkhand College Girl Rape Case: झारखंड के गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिसने मानवता को भी शर्मसार कर दिया है. यहां पर एक 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ पहले पिस्तौल की नोक पर दुष्कर्म किया गया. फिर इसके बाद पकड़े जाने के डर से जबरन शादी का ढोंग रचाया. इसके बाद दरिंदगी आरोपी ने अपने ही रिश्तेदारों के साथ मिलकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया.
पिस्तौल के दम पर पहली वारदात
पीड़िता डंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. फिलहाल वह पलामू जिले के पनेरीबांध में रहकर पढ़ाई कर रही है. इस बीच उसके बगल के कमरे में चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव गांव निवासी राहुल चौधरी भी रहता था.
आरोप है कि एक दिन छात्रा को अकेला पाकर राहुल ने पिस्तौल दिखाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. विरोध करने पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे चुप रहने की धमकी दी. ऐसे में डरी-सहमी छात्रा इसके बाद अपने गांव लौट आई.
नकली शादी का जाल
आरोप है कि 4 अप्रैल को उसके माता-पिता घर पर नहीं थे. इस दौरान आरोपी राहुल अपने बहनोई आलोक चौधरी के साथ उसके घर पहुंचा. दोनों छात्रा का अपहरण कर उसे पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित लोहरदगा गांव ले गए. वहां आरोपी की बहन पूजा देवी और बहनोई की मौजूदगी में जबरन उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी का नाटक रचा गया.
रिश्तों के नाम पर दरिंदगी
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद उसे बहाने से गांव के पास तहले नदी पुल के नीचे ले जाया गया, जहां राहुल और उसके बहनोई ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना के बाद जब आरोपी उसे गांव लेकर पहुंचे तो ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने उन्हें घेर लिया. इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. मौके का फायदा उठाकर आरोपी का बहनोई फरार हो गया.
पुलिस की कार्रवाई और नया मोड़
इस पूरे मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है. गढ़वा के एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पीड़िता और आरोपी के बीच चार साल से संबंध होने की बात सामने आई है. वहीं, गढ़वा एसपी ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की उम्र फिलहाल 18 वर्ष है और चार साल पहले वह नाबालिग था. ऐसे में जांच कई जटिल पहलुओं की ओर इशारा कर रही है.
रिपोर्टर: मनीष मेहता