Live TV
Search
Home > देश > Jharkhand Crime: ठीक होने के लिए कराई पूजा, फिर कुल्हाड़ी से काट डालीं दो बहनें; 15 KM पैदल चलकर थाने पहुंचा भाई

Jharkhand Crime: ठीक होने के लिए कराई पूजा, फिर कुल्हाड़ी से काट डालीं दो बहनें; 15 KM पैदल चलकर थाने पहुंचा भाई

Jharkhand Crime: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक भाई ने अंधविश्वास में अपनी दो बहनों को कुल्हाड़ी से काट डाला. इसके बाद वो खुद 15 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंचा.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Published: October 14, 2026 12:31:00 IST
Last Updated: 2026-10-14 15:18:20

Mobile Ads 1x1

Jharkhand Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 45 साल के एक व्यक्ति ने अपनी ही दो बहनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी काफी समय से बीमार चल रहा था, ऐसे में किसी ने उससे कहा कि जादू-टोना करने और दो बलि देने से वो ठीक हो जाएगा. इसी अंधविश्वास के चलते उसने अपनी दोनों बहनों की जान ले ली. घटना के बाद आरोपी ने घर में ताला लगाया और लगभग 15 किलोमीटर पैदल चलकर पुलिस स्टेशन पहुंचा, जहां उसने सरेंडर कर दिया.

पूजा के बहाने घर बुलाया

यह घटना ढालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के बाबईडा गांव की है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रविवार को अपनी दोनों बहनों को घर बुलाया था. मृतक महिलाओं की उम्र 55 और 50 साल थी. बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद को ठीक करने के लिए पूजा कराने की बात कही थी. उसकी दोनों बहनें उसकी देखभाल करने और उसे ठीक होने में मदद करने के इरादे से घर पहुंची थीं लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि जिस भाई की मदद करने के लिए वे आई हैं, वही उनकी जान ले लेगा.

तीसरी बहन ने बताई पूरी बात

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दोनों बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने घर पर ताला लगा दिया और वहां से निकल गया. वहीं आरोपी ने अपनी तीसरी बहन को भी बुलाया था लेकिन वो वहां नहीं पहुंच पाई. आरोपी की तीसरी बहन ने बताया कि उसके भाई ने उसे भी पूजा के लिए बुलाया था लेकिन वह वहां नहीं गई. उसने कहा, ‘भगवान का शुक्र है कि मैं बच गई. हमारी दोनों बहनें उसकी देखभाल करने और उसे ठीक होने में मदद करने के लिए आई थीं.’

ओझा से करा रहा था इलाज

पुलिस स्टेशन के प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के दौरान उसने अंधविश्वास के कारण अपनी दोनों बहनों की हत्या करने की बात कबूल की है. पुलिस को आरोपी के घर से कई दवाइयां मिली हैं. बताया गया है कि वह अलग-अलग बीमारियों के इलाज के लिए गांव के एक ओझा के पास जा रहा था. 

ये भी पढ़ें: Dumka News: 14 वर्षीय नाबालिग के साथ की दरिंदगी, फिर कर दी मासूम की हत्या, चोट के निशान से हुआ आरोपी का खुलासा

MORE NEWS