Jharkhand Gangrape Case: पलामू में टोटो में सफर कर रही नाबालिग से गैंगरेप किया. तीन आरोपियों ने चलती टोटो में इस हैवानियत को अंजाम दिया. पुलिस ने SIT बनाकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया.
Jharkhand Gangrape Case
Jharkhand Gangrape Case: झारखंड के पलामू जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां टोटो से सफर कर रही एक नाबालिग के साथ 3 लोगों ने चलती टोटो में गैंगरेप किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला उंटारी रोड थाना इलाके का है. पीड़िता ने 31 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया कि वह लकड़ाही गांव से टोटो पर सवार होकर हुसैनाबाद जा रही थी. रास्ते में टोटो पर सवार 3 लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और फिर गैंगरेप किया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू एसपी के निर्देश पर तुरंत SIT का गठन किया गया. विश्रामपुर के एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्य और जांच के आधार पर तीनों संदिग्धों को दबोच लिया. कड़ी पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया टोटो और 3 मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं.
ये भी पढ़ें: थाने के अंदर 20 साल की युवती के साथ ऐसा क्या हुआ, 15 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड; मचा हड़कंप
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुबोध दीक्षित, मुकेश दीक्षित और अभय दीक्षित के रूप में हुई है. तीनों उंटारी रोड थाना क्षेत्र के भदुमा गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि इस केस में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जा सके.
ये भी पढ़ें: Caught on Cam: एक के बाद एक 3 गाड़ियों में मारी टक्कर, फिर पलट गई टैक्सी! गुरुग्राम हादसे का खौफनाक वीडियो वायरल
Virat Kohli Records in IND vs NZ ODI Series 2026: भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026 में…
AAP MLAs Join BJP in Punjab: जैसे ही AAP ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए…
Hamirpur 3 Year Old Girl Rape and Murder Case: घटना के बाद परिवार वाले गुस्से…
Gujarat Liqour Party Viral Video: राजकोट के लग्जरी होटल में पुलिस ने शराब पार्टी पर…
Gold Price 2 November 2026: बुलियन्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,310 रुपये प्रति…
Delhi Metro Khalistan Graffiti Case: पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 29 अक्टूबर को जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन…