Jharkhand School Timings Change: पहाड़ी इलाकों और पूर्वोत्तर के राज्यों को छोड़ दें तो देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है. यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार और झारखंड का बुरा हाल है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, मंगलवार (21 अप्रैल, 2026) को झारखंड के कुछ हिस्सों में ‘थंडरस्क्वॉल’ आने का पूर्वानुमान है. इसके चलते हवाओं की रफ्तार 50 से 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके चलते झारखंड के कई इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.
शिक्षा विभाग के एक आदेश के अनुसार, इस नए शेड्यूल के तहत किंडरगार्टन से लेकर 8वीं कक्षा तक के छात्र सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक स्कूल जाएंगे. वहीं, आदेश के तहत 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सीनियर छात्र दोपहर तक अपनी कक्षाएं जारी रखेंगे.
झारखंड में बदला स्कूलों का समय
इस बीच भीषण गर्मी और लू के अधिक प्रभाव को देखते हुए झारखंड में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है. यह आदेश मंगलवार (21 अप्रैल, 2026) से ही प्रभावी है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में बढ़ रही गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है. विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह के अनुमोदन के बाद संयुक्त सचिव मोइनुद्दीन खान ने इसे लेकर आदेश जारी किया है.
आदेश के बाद झारखंड में संचालित सभी कैटेगरी के सरकारी के साथ-साथ गैर सरकारी सहायता प्राप्त/सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में स्कूलों में टाइमिंग का यह बदलाव अगले आदेश तक के लिए प्रभावी है. स्कूलों में टाइमिंग छात्रों के लिए बदला गया है. वहीं, सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी शेष समय दोपहर 1 बजे तक गैर शैक्षणिक कार्य निपटाने होंगे.
क्या होगा टाइमिंग
केजी से आठवीं : सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक.
कक्षा 9 से12: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक.
वजह भी बताई
झारखंड सरकार ने सोमवार को पूरे राज्य में लू जैसी स्थिति को देखते हुए 21 अप्रैल से स्कूलों के समय में बदलाव का एलान किया है. यह बदलाव राज्य के सभी तरह के सरकारी, सहायता प्राप्त, बिना सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर अगले आदेश तक लागू रहेगा.
यहां पर बता दें कि फिलहाल देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है. स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के अवकाश में समय है, इसलिए झारखंड सरकार ने छात्रों के स्वास्थ्य और पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है.