<
Categories: देश

Karnataka Congress Crisis: कर्नाटक में ‘नाटक’! दिल्ली में शिवकुमार खेमे के विधायक; CM पद के लिए खींचतान जारी?

Karnataka Congress Crisis : कर्नाटक कांग्रेस दो गुटों में बंटती जा रही है. शिवकुमार समर्थित विधायकों ने दिल्ली में अपना डेरा डाला हुआ है. यहां सीएम पद को लेकर खींचतान जारी है.

Karnataka Congress Crisis: कर्नाटक (Karnataka) कांग्रेस में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद के दावे को लेकर तकरार की खबरें हैं. सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) के बीच लगातार अनबन जारी है. इस तकरार पर भाजपा भी अपनी नजर गड़ाए हुए है. शिवकुमार खेमे के कई विधायक दिल्ली में अपना डेरा डाले हुए हैं. सभी की सिर्फ सीएम बदलने की मांग है. हालांकि, कांग्रेस हाईकमान कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचता हुआ नजर आ रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, बिहार चुनाव के नतीजों ने पार्टी की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ा दी है. ऐसे में पार्टी कोई भी फैसला लेने की हालत में नहीं दिख रही है. आने वाले साल में बंगाल और असम में चुनाव होने हैं. जिसके कारण फिलहाल कर्नाटक में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करना चाहती. डीके शिवकुमार अब शक्ति प्रदर्शन कर अपनी ताकत दिल्ली तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए तकरार बढ़ती जा रही है और सुलह की संभावना भी नजर नहीं आ रही.

डीके शिवकुमार का शक्ति प्रदर्शन

सूत्रों के मुताबिक, इंदिरा गांधी जयंती के दिन कन्नड़ में डीके शिवकुमार ने एक पोस्ट भी शेयर किया था. जिस पोस्ट का आशय कुछ ऐसा निकल रहा है, “जहां प्रयास है वहां भक्ति है.” माना जा रहा है कि वह इस पोस्ट के जरिए कांग्रेस को अपना पुराना वादा याद दिला रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की सरकार बनने पर डीके शिवकुमार को ढाई साल बाद सीएम बनाने का वादा किया गया था. अब शिवकुमार उसी वादे को पूरा करने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं. बताया जा रहा है कि शिवकुमार का समर्थन करने वाले विधायक दिल्ली में मौजूद हैं.

डीके शिवकुमार विवाद

सीबीआई और ईडी के दबाव के सामने भी डीके शिवकुमार झुके नहीं हैं. वह लगातार पार्टी के लिए खड़े होकर काम करते रहे. भाजपा कर्नाटक पर अपनी नजरें बनाए हुए है. कांग्रेस के पास 135 विधायक हैं, जिनमें  35-40 विधायक शिवकुमार का समर्थन कर रहे हैं. अगर यह विधायक कांग्रेस से अलग होते हैं, तो सरकार संकट में आ सकती है. कर्नाटक में भी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसा खेल हो सकता है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Recent Posts

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार, IPL में मचाया कोहराम… टीम इंडिया का दरवाजा तोड़ रहा RCB का खूंखार बैटर

Devdutt Padikkal: RCB के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म…

Last Updated: April 6, 2026 11:39:42 IST

जब संगीत के मैदान में भिड़े रफी-मुकेश! एक गाने के लिए हुआ दंगल, आखिर कौन जीता सुरों की जंग?

Song Secrets: मोहम्मद रफी और मुकेश सुरों की दुनिया के महारथी थे. एक बार एक…

Last Updated: April 6, 2026 11:38:12 IST

Viral Video: चीखती रही बेजुबान! ट्रक ड्राइवर को नहीं आया रहम, उड़ीशा में गाय के साथ हैवानियत

Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: April 6, 2026 11:35:27 IST

Varuthini Ekadashi 2026: वैशाख की पहली एकादशी, किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Vaishakh Ekadashi 2026: इस माधव मास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान और…

Last Updated: April 6, 2026 11:14:58 IST

SSC Admit Card 2026 Released: एसएससी जेईई टियर II एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, यहां से करें फटाफट डाउनलोड

SSC JE Admit Card 2026 Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) 2025 Tier-II…

Last Updated: April 6, 2026 11:06:50 IST

आज चांदी का भाव 6 अप्रैल 2026: चांदी के रेट पर टिकी सबकी नजर! आज राहत की चमक या महंगाई का झटका?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 6, 2026 11:00:43 IST