दिल्ली शराब घोटाला: केजरीवाल ने कोर्ट के फैसले के बाद कहा कि हमें न्यायपालिका पर भरोसा है. सत्य की जीत हुई. आप को खत्म करने के लिए सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था.यह पूरा फर्जी केस था केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है.
कोर्ट के फैसले के बाद भावुक हुए केजरीवाल
दिल्ली शराब घोटाला: राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज कथित दिल्ली एक्साइज (शराब) पॉलिसी स्कैम में एक अहम फ़ैसला सुनाया. इस फ़ैसले से पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर मनीष सिसोदिया को सीधे तौर पर राहत मिली है. कोर्ट ने एक्साइज केस में मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया. इस केस में कुल 23 आरोपी थे जिनमें उस समय के मौजूदा चीफ मिनिस्टर अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर मनीष सिसोदिया भी शामिल थे.
कोर्ट के फैसले के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पिछले कुछ सालों से भाजपा जिस तरह से शराब घोटाले के बारे में कह रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी तो आज कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए और सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. हमें न्यायपालिका पर भरोसा है. सत्य की जीत हुई. AAP को खत्म करने के लिए सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था.यह पूरा फर्जी केस था केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है. मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है. कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और AAP कट्टर ईमानदार है.अच्छा काम करके सत्ता में आइए और झूठे केस करके हमें जेल में डालना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता.”
AAP नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “आज एक बार फिर देश के संविधान पर गर्व हो रहा है और आज सत्य की जीत हुई है
Ashok Kharat News: स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर शिकंजा कसता जा रहा है. महाराष्ट्र साइबर…
DC vs GT Last Over Thriller: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत में…
हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर…
Araria sattu Wala murder case:अररिया में गुरुवार मामूली सी कहा-सुनी ने एक भयवाह रुप धारण…
राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद निंदनीय वीडियो सामने आया है, जिसमें दो बाइक…
CD Gopinath Death: पूर्व भारतीय क्रिकेटर चिंगलपुत दोराइकन्नु गोपीनाथ का निधन हो गया है. गोपीनाथ…