<
Categories: देश

केरल में भारी बारिश के बाद बाढ़ ने लिया विकराल रूप, मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने की 8 लोगों की मौत की पुष्टि

Kerala Heavy Rain: केरल में शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद कई लोगों की मौत और कई लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही है. इसके अलावा, घरों के क्षतिग्रस्त होने की भी खबर सामने आ रही है.

Kerala Flood: शनिवार (1 अगस्त, 2026) को केरल में भारी बारिश ने तबाही मचाई, जिससे कई लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घर नष्ट हो गए, जबकि अधिकारी हाई अलर्ट पर रहे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई जानकारी में केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन ने रविवार को आठ लोगों की मौत की पुष्टि की, जबकि आठ लोग लापता हैं और 13 अन्य घायल हुए हैं. केरल में बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, निचले इलाकों में बाढ़ आ गई और बड़े पैमाने पर तबाही हुई.

केरल से सामने आ रहे दृश्यों में भारी बारिश के बाद नदियों और बांधों का जलस्तर बढ़ता हुआ दिख रहा है. वायरल हो रहे एक वीडियो में भारी बाढ़ की वजह से एक पुल के टूटने के बाद पानी के तेज बहाव को देखा जा सकता है.

मलंकरा बांध के 5 शटर खोल दिए गए

साथ ही भारी बारिश के बाद मुवत्तुपुझा घाटी सिंचाई परियोजना का हिस्सा रहे मलंकरा बांध के पांच शटर खोल दिए गए. कोझिकोड में वीडियो फुटेज में पानी से भरी सड़कें दिखाई दीं, जहां वाहन पानी भरी सड़कों से गुजर रहे थे और पैदल चलने वाले पानी में से होकर निकलते दिखे. इस बीच, कोझिकोड में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ क्योंकि जलभराव के कारण ट्रैफिक बाधित हुआ और कई स्थानीय दुकानें पानी में डूब गईं. सड़कों पर जलभराव के अलग-अलग दृश्यों में कन्नूर में गहरे पानी में डूबी सड़कों पर एक ट्रक को चलते हुए दिखाया गया.

यह भी पढ़ें –  दूसरा मौका देने के लिए आभारी हूं…15 साल की लड़की की मां ने पीएम मोदी को क्यों कहा शुक्रिया?

27 घर पूरी तरह से हुए नष्ट

केरल के मुख्यमंत्री सतीसन के बयान के अनुसार, खराब मौसम ने 27 घरों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया और 196 अन्य घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचाया. अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में बनाए गए 209 राहत शिविरों में 5,792 निवासियों को सुरक्षित पहुंचाया. मुख्यमंत्री ने उन परिवारों को भी मदद का भरोसा दिलाया जिन्होंने अपने रिश्तेदारों, घरों या आजीविका को खो दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिन की तुलना में बारिश कम होने के बावजूद लोगों को सतर्क रहना चाहिए, खासकर पहाड़ी इलाकों में. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि राज्य में बारिश से हुई आपदा के संबंध में राजस्व मंत्री, जिलों के प्रभारी मंत्रियों और जिला प्रशासन के साथ बातचीत जारी है.

स्थानीय दुकानदारों ने क्या कहा?

समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए एक स्थानीय दुकानदार ने कहा कि बाढ़ ने रानी में लोगों को प्रभावित किया है. उन्होंने कहा कि कई व्यापारी अपनी दुकानें नहीं खोल पाए और कई लोगों को लाखों रुपये का नुकसान भी हुआ.

इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को केरल के 12 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया और रविवार को आंधी-तूफान के साथ बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी.

  • अलाप्पुझा
  • कोझिकोड
  • इडुक्की
  • वायनाड
  • कन्नूर
  • कोट्टायम
  • पथानामथिट्टा
  • पलक्कड़
  • मलप्पुरम
  • त्रिशूर
  • कासरगोड
  • एर्नाकुलम

यह भी पढ़ें – जब कोई बात बिगड़ जाए…कुमार सानू ने सुरीली आवाज में इस गाने को गाकर प्रेमानंद महाराज का जीता दिल

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST