Kumar Sanu Premanand Maharaj: देश-विदेश से बड़ी संख्या में भक्त रोजाना वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में उनके दर्शन के लिए आते हैं. आम लोगों के अलावा सिनेमा, खेल और दूसरे क्षेत्र की कई मशहूर हस्तियाम भी समय-समय पर उनका आशीर्वाद लेने आती रहती हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बाद अब बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में वे प्रेमानंद महाराज के सामने अपनी सुरीली आवाज में अपना एक सदाबहार गाना गाते हुए दिख रहे हैं, एक ऐसी परफॉर्मेंस जिसे लोग एक बार फिर बहुत पसंद कर रहे हैं.
कुमार सानू का वीडियो हो रहा वायरल
कुमार सानू जैसे ही प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचे एक शिष्य ने उनका परिचय कराया और बताया कि उन्होंने अपने करियर में 27,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं. इसके बाद कुमार सानू ने बहुत विनम्रता के साथ फिल्म ‘जुर्म’ का मशहूर गाना ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ गाया. प्रेमानंद महाराज ने पूरी परफॉर्मेंस के दौरान ध्यान से गाना सुना. गाना खत्म होने के बाद कुमार सानू ने हाथ जोड़कर कहा कि वे सिर्फ महाराज का आशीर्वाद लेने आए हैं ताकि वे पूरी लगन और ईमानदारी से अपना काम जारी रख सकें. यह भावुक पल अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें – Omar Abdullah Payal Divorce: उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक की अर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी
आज भी लोकप्रिय है ये गाना
1990 की फिल्म ‘जुर्म’ का गाना ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय रोमांटिक गानों में से एक है. हालांकि इसकी धुन अमेरिकी लोक गीत ‘500 माइल्स’ से प्रेरित मानी जाती है, लेकिन भारतीय संगीत के तत्वों और दिल को छू लेने वाले बोलों ने इसे एक अनोखी पहचान दी. यह गाना कुमार सानू और साधना सरगम ने गाया थ. इसके बोल इंदीवर ने लिखे थे और संगीत राजेश रोशन ने दिया था. आज भी यह गाना उतना ही पसंद किया जाता है जितना इसके रिलीज होने के समय किया जाता था.
किन अभिनेता-अभिनेत्री पर फिल्माया गया ये गाना?
महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जुर्म’ में यह गाना विनोद खन्ना और मीनाक्षी शेषाद्रि पर फिल्माया गया था. दोनों कलाकारों के बीच शानदार केमिस्ट्री ने इस रोमांटिक गाने को और भी खास बना दिया. तीन दशक से भी ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी यह गाना लोगों के दिलों पर राज करती है. जो प्यार, भरोसे और साथ का प्रतीक बना हुआ है. इसलिए यह गाना पुरानी यादों को ताजा करता है और इस गाने की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह गाना नई पीढ़ी के प्लेलिस्ट में भी अपनी खास जगह बनाने में कामयाब हुआ है. इसी माहौल में प्रेमानंद महाराज की मौजूदगी में कुमार सानू का यह सदाबहार गाना गाना उनके प्रशंसकों के लिए सचमुच एक यादगार पल बन गया.
यह भी पढ़ें – August School Holidays 2026: अगस्त में स्कूल कब-कब बंद? डेट वाइज पूरी लिस्ट आई सामने, अभी करें चेक