होम / Kisan Andolan एक साल पूरा, आज देश भर में प्रदर्शन करेंगे किसान

Kisan Andolan एक साल पूरा, आज देश भर में प्रदर्शन करेंगे किसान

Vir Singh • LAST UPDATED : November 26, 2021, 10:31 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Kisan Andolan केंद्र के तीनोें कृषि कानूनों के विरोध को किसान आंदोलन को आज पूरा एक साल हो गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन का एक साल पूरा होने के मौके पर देशभर के विभिन्न राज्यों में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। एसकेएम के आधिकारिक बयान के मुताबिक हजारों किसान आज दिल्ली के आसपास विरोध स्थलों पर पहुंचेंगे।

कर्नाटक, कोलकाता, तमिलनाडु व रांची में भी सड़कों पर उतरेंगे किसान (Kisan Andolan)

कर्नाटक में भी किसानों ने सड़कों पर आने का फैसला लिया है। वहीं कोलकाता और रांची में भी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। एसकेएम ने कहा, कर्नाटक के सभी जिलों में लगभग 25 जगह प्रदर्शन होगा। तमिलनाडु में, एसकेएम ने ट्रेड यूनियनों के साथ संयुक्त रूप से सभी जिला मुख्यालयों में रैलियों की योजना बनाई है।

चेन्नई में बैठक भी होगी, रायपुर और रांची में ट्रैक्टर रैलियां (Kisan Andolan)

एसकेएम ने कहा है कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भी विरोध प्रदर्शन के साथ बैठक होगी। रायपुर और रांची जैसे कई राज्यों की राजधानियों में ट्रैक्टर रैलियों की योजना बनाई जा रही है। पटना में, फार्म यूनियनों और ट्रेड यूनियनों कलेक्ट्रेट तक एक संयुक्त मार्च करेंगे और एक ज्ञापन सौंपेंगे। इस बीच, हजारों किसान ट्रैक्टर और राशन और अन्य आपूर्ति के साथ दिल्ली के आसपास मोर्चा स्थलों पर पहुंच रहे हैं।

जानिए क्या है किसानों की मुख्य मांग (Kisan Andolan)

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि फसलों के लिए एमएसपी की वैधानिक गारंटी के लिए दबाव बनाने को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च 29 नवंबर को होगा जिसमें 60 ट्रैक्टर राष्ट्रीय राजधानी में संसद पहुंचेंगे। संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होगा।

Read More : Kisan Andolan अभी दिल्ली की सीमाओं से नहीं हटेंगे किसान

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Parineeti Chopra के पास नहीं थे ट्रेनर अफोर्ड करने के पैसे, को-एक्टर उड़ाते थे मजाक-Indianews
Ghaziabad-Noida: इन क्षेत्रों में पुरुष के मुकाबले महिलाओं के मतदान में हुई गिरावट, यहां देखें आंकड़े-Indianews
Arizona: एरिज़ोना-न्यू मैक्सिको लाइन के पास ट्रेन बेपटरी, आग बुझाने कोशिश जारी- indianews
Viral Video: वरमाला में दुल्हे ने किया कुछ ऐसा काम, जानकर लोटपोट हो जाएंगे आप; वीडियो वायरल-Indianews
Upgradable ATM: भारत का पहला अपग्रेडेबल एटीएम लॉन्च! जानें उसके लाभ; सुविधाएं- indianews
अपनी सक्सेस पर Taapsee Pannu ने तोड़ी चुप्पी, कड़ी मेहनत को दिया श्रेय -Indianews
Prajwal Revanna Video: देश छोड़कर क्यों भाग गए एचडी देवेगौड़ा के पोते सांसद प्रज्जवल रेवन्ना! यहां जानें पूरा मामला-Indianews
ADVERTISEMENT