<

Makar Sankranti School Holidays: लोहरी, पोंगल और मकर संक्रांति पर किन-किन राज्यों में रहेगी स्कूलों की छुट्टी?

Makar Sankranti School Holidays: जनवरी की शुरुआत के साथ ठंड भी बढ़ जाती हैं और बच्चों के लिए स्कूल जाने में भी काफी परेशानी होती है. कुछ राज्यों में स्कूलों में सर्दियों की छुट्टी 15 जनवरी को है तो कहीं स्कूल खुले रहेंगे.

Makar Sankranti School Holidays: जनवरी की शुरुआत के साथ ठंड भी बढ़ जाती हैं और बच्चों के लिए स्कूल जाने में भी काफी परेशानी होती है. कुछ राज्यों में स्कूलों में सर्दियों की छुट्टी 15 जनवरी को है तो कहीं स्कूल खुले रहेंगे. आने वाले दिनों में त्योहार भी पड़ने वाला है. ऐसे में हर बच्चा अपने स्कूल व कॉलेज में होने वाली छुट्टियों को लेकर अपडेट जानना चाहता है. उत्तर भारत में कड़कड़ाती सर्दी की वजह से छुट्टियां हैं लेकिन कई स्कूल 12 जनवरी से खुलने स्टार्ट हो गए हैं. 13 जनवरी को लोहड़ी और 14 जनवरी को मकर संक्रांति है. तो चलिए जानते हैं कि कहां स्कूल बंद रहेंगे और कहां नहीं? 

छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट?

देश के कई राज्यों में बढ़ती ठंड की वजह से विंटर वेकेशन की तारीख को बढ़ाया गया है और यह 15 जनवरी तक कर दिया गया है. इनमें दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं, जिनमें 15 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे. पहली से 8वीं क्लास के स्टूडेंट्स को हॉलीडे दिया गया है. इसके अलावा पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, बिहार आदि स्टेट में 14 जनवरी तक स्कूल की छुट्टी रहेगी. यानी 13 जनवरी को लोहड़ी के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे. 

मकर संक्रांति की रहेगी छुट्टी?

14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार है. इस दिन पोंगल पर्व भी मनाया जाता है. इस मौके पर भारत के उत्तर और दक्षिण राज्यों के ज्यादातर जगहों में स्कूल की छुट्टियां की गई हैं. जबकि, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और आंध्र प्रदेश में 13 और 14 जनवरी को लगातार दो दिन स्कूल की छुट्टी रहेगी. इसके अलावा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की क्लास नियमित तौर पर चलेंगी. यह निर्णय ज्यादा ठंड, घना कोहरा की वजह से लिया गया है.

पोंगल क्या है?

पोंगल भारत के दक्षिण राज्यों खासकर तमिलनाडु का प्रमुख चार दिन तक चलने वाला फसल उत्सव है. इसे आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और अन्य दक्षिणी इलाकों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इन दिनों सूर्य देव को जल अर्पित कर अच्छी सेहत की कामना की जाती है. यह फसल कटाई के अंत का प्रतीक माना जाता है. इसे किसान अपने तरीके से मनाते हैं. पोंगल शब्द का अर्थ उबलना होता है. नए बर्तन में चावल और दूध से बनी मीठी डिश बनाकर खाई जाती है. इसे लोग समृद्धि और खुशहाली का संकेत मानते हैं. यह त्योहार ठीक संक्रांति और लोहरी के जैसे ही सूर्य देव, किसान, खेती, आदि से जुड़ा होता है. 

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

कौन हैं दिलीप घोष? बंगाल चुनाव से पहले संपत्ति में आया बंपर उछाल, 6 साल में बने लखपति से करोड़पति

Dilip Ghosh Net Worth: बंगाल की राजनीति में, BJP नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप…

Last Updated: April 7, 2026 00:19:23 IST

Who is Kanwal Aftab: कौन हैं कंवल आफताब? MMS विवाद में फंसी पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर, जानें अब कहां हैं?

Kanwal Aftab: पाकिस्तानी स्टार कंवल आफताब का नाम भी अब वायरल वीडियो विवाद में घसीटा…

Last Updated: April 6, 2026 23:27:10 IST

चलती ट्रेन में झूमे बाराती, शादी के लिए बुक हुआ पूरा कोच; जश्न का ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा होगा

Railway Coach Booking Wedding: एक भारतीय परिवार का शादी के सफर के लिए पूरी रेलगाड़ी…

Last Updated: April 6, 2026 23:23:05 IST

Rupee vs Dollar: डॉलर की मार और तेल का वार: क्या भारत है तैयार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…

Last Updated: April 6, 2026 23:01:13 IST

कूड़ा फेंकने आई महिला धो बैठी गहनों से हाथ, कटिहार में दिनदहाड़े शातिर ठगी का खेल, ठगों ने ऐसे लगाया चूना

Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…

Last Updated: April 6, 2026 22:52:07 IST

6 साल बाद इंसाफ, रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानते हुए मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत

Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…

Last Updated: April 6, 2026 22:24:56 IST