LPG Gas Cylinder Price: तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार (01 मई, 2026) से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये का इजाफा कर दिया है.
LPG Gas Price: कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी, नोट करें अपने-अपने शहरों के लेटेस्ट दाम
LPG Gas Cylinder Price Today: मई महीने के पहले दिन देश के लोगों को महंगाई का जोरदार झटका लगा है. शुक्रवार (01 मई, 2026) से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है. देश की राजधानी से दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3071.50 रुपये पहुंच गई है. राहत की बात यह है कि घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो 1 मई, 2026 से घरेलू सिलेंडर तो 1011 रुपये में ही बिक रहा है, लेकिन कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 2365 की जगह 3361 रुपये हो गया है.
जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमत में इजाफा किया है तो आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा नहीं किया गया है. ऐसे में दिल्ली में घरेलू सिलेंडर अभी भी 913 रुपये के पुराने दाम पर ही मिल रहा है.
शहर ताजा दाम (रुपये)
| दिल्ली | 3,071.50 |
| मुंबई | 3,024 |
| कोलकाता | 3,202 |
| चेन्नई | 3,237 |
| आगरा | 3125.50 |
| गोरखपुर | 3255.5 |
| लखनऊ | 3194 |
जानकारों की मानें तो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से महंगाई पर असर पड़ेगा. मार्केट-बाजार में खाने-पीने की चीजों की कीमतें प्रभावित होंगी. गैस सिलेंडर के दामों में इतना अधिक इजाफा होने के बाद आने वाले दिनों में होटल और रेस्तरां अपने मेन्यू के दाम बढ़ा सकते हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है.
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने गुरुवार (30 अप्रैल, 2026) देर रात जारी एक विज्ञप्ति में जानकारी दी है कि डीजल के निर्यात पर शुल्क दर 23 रुपये प्रति लीटर (SAED – 23 रुपये; RIC – शून्य) रहेगी. इसके अलावा, एटीएफ के निर्यात पर शुल्क दर 33 रुपये प्रति लीटर (केवल SAED) होगी. इसका मतलब यह है कि पेट्रोल के निर्यात पर शुल्क दर पहले की तरह शून्य बनी रहेगी. मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि फिलहाल घरेलू खपत के लिए इस्तेमाल होने वाले पेट्रोल और डीजल की मौजूदा एक्साइज ड्यूटी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…
Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…
Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…
CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…
Aishwarya Rai Bodyguard: अभिनेता और बॉडीबिल्डर केतन कराडे ने दावा किया है कि करीब 20…
Tulsi Vivah Katha in Hindi: जानें माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह की पौराणिक…