Live TV
Search
Home > देश > LPG Gas Price: कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी, नोट करें अपने-अपने शहरों के लेटेस्ट दाम

LPG Gas Price: कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी, नोट करें अपने-अपने शहरों के लेटेस्ट दाम

LPG Gas Cylinder Price:  तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार (01 मई, 2026) से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये का इजाफा कर दिया है.

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-05-01 10:23:03

Mobile Ads 1x1

LPG Gas Cylinder Price Today:  मई महीने के पहले दिन देश के लोगों को महंगाई का जोरदार झटका लगा है. शुक्रवार (01 मई, 2026) से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है. देश की राजधानी से दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3071.50 रुपये पहुंच गई है.  राहत की बात यह है कि घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.  बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो 1 मई, 2026  से घरेलू सिलेंडर तो 1011 रुपये में ही बिक रहा है, लेकिन कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 2365 की जगह 3361 रुपये हो गया है.

जनता को मिली राहत कायम 

जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमत में इजाफा किया है तो आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा नहीं किया गया है. ऐसे में दिल्ली में घरेलू सिलेंडर अभी भी 913 रुपये के पुराने दाम पर ही मिल रहा है.  

शहर                                                 ताजा दाम (रुपये)

दिल्ली 3,071.50
मुंबई  3,024
कोलकाता  3,202
चेन्नई 3,237
आगरा 3125.50
गोरखपुर 3255.5
लखनऊ 3194

होटल-रेस्तरां में खाना होगा महंगा

जानकारों की मानें तो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से  महंगाई पर असर पड़ेगा. मार्केट-बाजार में खाने-पीने की चीजों की कीमतें प्रभावित होंगी. गैस सिलेंडर के दामों में इतना अधिक इजाफा होने के बाद आने वाले दिनों में होटल और रेस्तरां अपने मेन्यू के दाम बढ़ा सकते हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है. 

पेट्रोल के निर्यात पर शून्य रहेगी शुल्क दर

 केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने गुरुवार (30 अप्रैल, 2026) देर रात जारी एक विज्ञप्ति में जानकारी दी है कि डीजल के निर्यात पर शुल्क दर 23 रुपये प्रति लीटर (SAED – 23 रुपये; RIC – शून्य) रहेगी.  इसके अलावा, एटीएफ के निर्यात पर शुल्क दर 33 रुपये प्रति लीटर (केवल SAED) होगी. इसका मतलब यह है कि पेट्रोल के निर्यात पर शुल्क दर पहले की तरह शून्य बनी रहेगी. मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि फिलहाल घरेलू खपत के लिए इस्तेमाल होने वाले पेट्रोल और डीजल की मौजूदा एक्साइज ड्यूटी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

यह भी पढ़ें: 5 KG Cylinder Price Hike: ‘छोटू’ सिलेंडर भी हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े रेट; नोट कर लें अपने शहर का हाल

MORE NEWS