Live TV
Search
Home > देश > 5 KG Cylinder Price Hike: ‘छोटू’ सिलेंडर भी हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े रेट; नोट कर लें अपने शहर का हाल

5 KG Cylinder Price Hike: ‘छोटू’ सिलेंडर भी हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े रेट; नोट कर लें अपने शहर का हाल

5 KG Cylinder Price Hike: कॉमर्शियल के साथ-साथ 5 किलोग्राम के सिलेंडर यानी छोटू सिलेंडर के दामों में भी इजाफा किया गया है.

Written By:
Last Updated: 2026-05-01 09:55:06

Mobile Ads 1x1

5 KG Cylinder Price Hike: आम जनता को शुक्रवार (1 मई, 2026) को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. 1 मई 2026 से फ्री ट्रेड LPG (FTL) यानी ‘छोटू’ सिलेंडरों की कीमतों में भी भारी इजाफा किया है. जहां 1 अप्रैल, 2026 को इसमें 51 रुपये बढ़ाई गए थे, लेकिन अब 1 मई, 2026 को छोटू सिलेंडर के दामों में 261 रुपये का इजाफा किया गया है. वहीं, सरकार ने घरेलू उपयोग वाले (14.2 किलो) सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है और उनके रेट स्थिर रखे गए हैं. यह आम जनता के लिए राहत की बात है.

दिल्ली में 1754 रुपये हुई कीमत

दामों में  इजाफा होने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 5 किलोग्राम का FTL (फ्री ट्रेड LPG) सिलेंडर 261  रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1754 रुपये में मिलेगा. यह ताजा दाम तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गया है.

मुंबई-चेन्नई में क्या है कीमत

मुंबई में 5 किलो वाले ‘छोटू’ (Free Trade LPG) सिलेंडर की कीमत में वृद्धि के बाद यह लगभग 1,754.5 (261 रुपये की वृद्धि के बाद) हो गई है. यह दरें कमर्शियल/FTL श्रेणियों के लिए लागू हैं और 1 मई, 2026 से प्रभावी हो गई हैं.  चेन्नई में 261 की वृद्धि के बाद 5 किलो FTL सिलेंडर की कीमत 900 रुपये के पार पहुंच गई है, जो पहले लगभग 600-700 रुपये के बीच थी. 

किन पर पड़ेगा असर

5 किलोग्राम वाला छोटा एलजीपी सिलेंडर ज्यादातर प्रवासी श्रमिक  ही इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स, डेली वेज वर्कर्स और छोटे दुकानदारों की निर्भरता भी छोटू सिलेंडर पर ही है. ऐसे में 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत बढ़ने से इन लोगों की परेशानी बढ़ेंगी. खासतौर से प्रवासी मजदूरों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा.  

समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार बताया कि देशभर में 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में 261 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है. इससे पहले 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसके चलते जहां एक ओर आम आदमी को दिक्कत आएगी, वहीं बाजार-मार्केट के अलावा होटल-रेस्तरां में भी खाना पीना महंगा हो जाएगा.  

आसानी से मिलता है 5 किलो का सिलेंडर

यहां पर बता दें कि तेल कंपनियों ने 5 किलोग्राम सिलेंडर का नया कनेक्शन लेना आसान कर दिया है. लोग केवल आईडी कार्ड के आधार पर 1490 रुपये में नया कनेक्शन ले सकते हैं. इसमें 5 किलो LPG से भरा सिलेंडर शामिल है. कंपनियों ने इसे लॉन्च करने के साथ ही दावा किया था कि यह सुविधा खासतौर पर मजदूरों और प्रवासी कामगारों को ध्यान में रखकर दी गई है, जिससे उन्हें परेशानी नहीं आए.

यह भी पढ़ें: LPG Gas Price: कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी, नोट करें अपने-अपने शहरों के लेटेस्ट दाम

MORE NEWS