<
Categories: देश

बिहार चुनाव के नतीजों पर MP में खूनी खेल, मामा ने भांजे को उतारा मौत के घाट; जानें क्या है पूरा मामला

Madhya Pradesh: एमपी के गुना में बिहार चुनाव के नतीजों पर बहस के दौरान दो मामाओं ने मिलकर भांजे को मौत के घाट उतार दिया. तीनों बिहार से मजदूरी करने के लिए यहां आए थे.

Bihar Chunav Result: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elecction Result 2025) के नतीजे पूरे देश के सामने आ चुके हैं. इस विधानसभा चुनाव के रिजल्ट का चर्चा पूरे देश में हो रही है. अब बिहार में सरकार गठन की तैयारी पूरे जोरों शोरों से चल रही है. बिहार से करीब 1 हजार किलोमीटर की दूरी पर स्थित राज्य मध्य प्रदेश में बिहार के नतीजों को लेकर एक परिवार में झड़प देखने के लिए मिली. यहां मामूली झगड़ा खूनी खेल में तब्दील हो गया. 

परिवार में खूनी खेल

मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस के मुताबिक, एक परिवार में बिहार चुनाव के नतीजों को लेकर माहौल इतना ज्यादा गरमा गया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथी  जनता दल यूनाइटेड (JDU) के समर्थक अपने ही भांजे को मौत के घाट उतार दिया. 

भांजे को उतारा मौत के घाट

गुना पुलिस के मुताबिक, यह घटना  कैंट थानाक्षेत्र की पुलिस लाइन के निर्माणाधीन परिसर के पास की है. यहां बिहार से मजदूरी करने के लिए 3 लोग एक परिवार से आए थे. तीनों शंकर मांझी, राजेश मांझी और तूफानी मांझी एक साथ रह रहे थे. तीनों कुछ ही दिन पहले गुना पहुंचे थे. 

नशे में राजनीति की बातें शुरू हुईं

थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि “शुरुआती जांच के मुताबिक शंकर तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी को समर्थन करता था. वहीं दोनों मामा नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का पूरी समर्थन करते थे. तीनों ने शराब पी ली थी. फिर बहस खूनी खेल में तब्दील हो गई. राजेश और तूफानी ने गुस्से में गाली-गलौज कर शंकर पर हमला कर दिया. 

भांजे की ले ली जान

अनूप भार्गव के अनुसार, तीनों के बीच मारपीट इतनी ज्यादा बढ़ गई कि शंकर को पास के कीचड़ में भरी मिट्टी में घसीटा और उसका मुंह कीचड़ में दबा दिया. जिसके कारण उसकी सांसे बंद हो गई. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया. आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई थी.  

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST