<
Categories: विदेश

‘मैं मर जाऊंगी, लेकिन…’, बांग्लादेश की पूर्व पीएम Sheikh Hasina को मिली मौत की सजा

Bangladesh News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को कोर्ट ने सजा-ए-मौत की सजा सुनाई हैं. आइए विस्तार से जानें पूरी घटना.

Sheikh Hasina Verdict: बांग्लादेश (Bangladesh) से एक अहम खबर सामने आ रही है. बांग्लादेश के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT-BD) ने पूर्व  प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) के खिलाफ एक मामले में अपना फैसला सुनाया है. पिछले साल छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के दौरान मानवता के खिलाफ कथित अपराधों के लिए उनकी अनुपस्थिति में उन पर मुकदमा चलाया जा रहा है. शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई गई है.

क्यों सुनाई गई मौत की सजा?

जानकारी के मुताबिक, अभियोजकों ने कथित तौर पर अपराधियों के लिए मौत की सजा की मांग की थी. इसके अलावा, 78 वर्षीय हसीना पर उस व्यापक विद्रोह से संबंधित कई आरोप हैं, जिसके कारण उन्हें अगस्त 2024 में पद छोड़ना पड़ा था. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की एक रिपोर्ट का अनुमान है कि हसीना सरकार के आदेश के बाद 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच हुए “विद्रोह” के दौरान 1,400 लोग मारे गए थे.

शेख हसीना- मैं मर जाऊंगी, लेकिन…

अदालत के फैसले से पहले शेख हसीना का एक बयान भी जारी किया गया था. अपने बयान में, उन्होंने सभी आरोपों को पूरी तरह से झूठा बताया. एक ऑडियो संदेश में, हसीना ने कहा कि हम इन हमलों और घटनाओं को बहुत देख चुके हैं. मुझे कोई परवाह नहीं है. अल्लाह ने मुझे ज़िंदगी दी है, और एक दिन मैं मर जाऊंगी, लेकिन मैं इस देश के लोगों के लिए काम कर रही हूं और करती रहूंगी.
हमारे संविधान के अनुच्छेद 7(बी) में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जो कोई भी निर्वाचित प्रतिनिधियों को जबरन सत्ता से हटाएगा, उसे सज़ा दी जाएगी. यूनुस ने (मुझे जबरन सत्ता से हटाकर) यही किया. अगर कोई अदालत में झूठी शिकायत दर्ज कराता है, तो उस पर क़ानून के तहत मुकदमा चलाया जाएगा, और एक दिन ऐसा होगा. उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से सज़ा की चिंता न करने का आग्रह किया.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST

झांसी में किन्नर गुट का सड़क पर हंगामा, पुलिस लाइन के सामने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार

Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 23:13:46 IST

पहले मुकदमा, फिर साथ रहना और आखिर में हत्या…कानपुर में लिव-इन पार्टनर की मर्डर का खुलासा

Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…

Last Updated: October 25, 2026 22:57:57 IST

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST