<

शिवसेना उम्मीदवार की कार में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, 4 लोगों की हुई मौत; खून से सना फ्लाईओवर!

Maharashtra Accident: शिवसेना की महिला उम्मीदवार किरण चौबे अपने ड्राइवर लक्ष्मण शिंदे के साथ चुनाव प्रचार के लिए जाते समय ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ गया. जिसके कारण कारण का नियंत्रण उससे छूट गया.

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के अंबरनाथ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अंबरनाथ में शुक्रवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में अंबरनाथ नगर परिषद के दो कर्मचारी और एक 17 वर्षीय युवक शामिल है.

किरण चौबे ने दी जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना की महिला उम्मीदवार किरण चौबे अपने ड्राइवर लक्ष्मण शिंदे के साथ चुनाव प्रचार के लिए बुवा पाडा क्षेत्र में जा रही थीं. रास्ते में अचानक ड्राइवर शिंदे को हार्ट अटैक आ गया, जिससे कार का नियंत्रण पूरी तरह छूट गया. अनियंत्रित कार डिवाइडर को पार करते हुए लगभग चार से पाँच वाहनों से टकराई ऐसा शिवसेना की उम्मीदवार किरण चौबे ने पुलिस को बताया.

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

हादसे में ड्राइवर लक्ष्मण शिंदे, नगर परिषद कर्मचारी चंद्रकांत अनारके, तथा स्थानीय युवक सुमित चेलानी और शैलेश जाधव की मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल से जा रहे कर्मचारी चंद्रकांत अनारके ब्रिज के बीच जा गिरे और बाद में अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई.

बाल-बाल बचीं किरण चौबे

घटना के बाद लोगों ने कार का कांच तोड़कर किरण चौबे को बाहर निकाला. उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, चौबे ने बताया कि अचानक ड्राइवर की हरकत बंद हो गई और इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, वाहन तेज रफ्तार से अनियंत्रित हो गया. घायलो के नाम शिवसेना की उम्मीदवार किरण चौबे, अमित चौहान, अभिषेक चौहान है. स्थानीय अंबरनाथ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Recent Posts

सूरत में कॉर्पोरेट कनेक्शन इंडिया द्वारा आयोजित ‘बिग हेयरी ऑडेशियस फोरम’ का समापन

फैन से ‘इमोशनल कनेक्शन’ ही स्टारडम की असली ताकत: अर्जुन कपूर पानी बचाने को घर-ऑफिस…

Last Updated: March 23, 2026 01:00:44 IST

Spy Arrested: राजस्थान इंटेलीजेंस की बड़ी कार्रवाई, सिविल कर्मी गिरफ्तार, पाकिस्तान के करता था ये खुफिया काम

Spy Case: राजस्थान इंटेलिजेंस ने रविवार को असम के चाबुआ एयर फ़ोर्स स्टेशन पर जासूसी…

Last Updated: March 22, 2026 23:16:47 IST

Vaishali News: ईंट-पत्थर चले, दुकान लूटी और फिर… वैशाली में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, कई घायल

Hajipur Lodipur Clash: शनिवार दोपहर लोदीपुर गांव में एक लंबे समय से चले आ रहे…

Last Updated: March 22, 2026 22:46:12 IST

‘तू मर क्यों नहीं जाता…’ जब भारतीय क्रिकेटर को मिली बद्दुआ, बोले- मैं पहला इंसान था…

आईपीएल सीजन 2021 के दौरान कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद वरुण चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर…

Last Updated: March 22, 2026 22:38:04 IST

वाह महाराज! 70 की उम्र में 17 वाला शौक, चलती बाइक पर लेटकर किया खतरनाक स्टंट; वीडियो वायरल

Viral Stunt of Old Man: अक्सर सड़क पर युवाओं द्वारा बाइक और कार में स्टंट…

Last Updated: March 22, 2026 21:56:22 IST

शरीर में छिपा कर सोने की स्मग्लिंग करती थी ये एक्ट्रेस, एक साल में उड़ाया 127 किलो सोना, चार्जशीट दाखिल

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव चर्चा में हैं और इसकी वजह गोल्ड स्मग्लिंग है. मीडिया रिपोर्ट्स…

Last Updated: March 22, 2026 21:27:03 IST