Live TV
Search
Home > देश > बीमार रहता था पति, तभी पुजारी को बुलाया घर, गृहशांति के नाम पर किया कुछ ऐसा, पहुंच गया जेल

बीमार रहता था पति, तभी पुजारी को बुलाया घर, गृहशांति के नाम पर किया कुछ ऐसा, पहुंच गया जेल

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक परिवार में गृहशांति की पूजा के लिए पुजारी को घर बुलाया था. आरोपियों ने घर पहुंचकर एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया.

Written By:
Last Updated: September 2, 2026 12:41:21 IST

Mobile Ads 1x1

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के चिमूर तहसील के भिसी पुलिस थाना क्षेत्र से अंधविश्वास और अपराध से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पति की बार-बार बिगड़ रही तबीयत को ठीक करने और ग्रहशांति के नाम पर परिवार ने एक कथित महाराज से संपर्क किया. आरोप है कि पूजा के बहाने घर पहुंचे भोंदू महाराज ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 27 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी सामने आने के बाद भिसी पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के पति की तबीयत लगातार खराब हो रही थी. परिवार को बीमारी के पीछे ग्रहदोष और कालसर्प दोष होने की आशंका थी. इसी के चलते उन्होंने जगन्नाथ महाराज भद्रभेष देवस्थान से जुड़े महाराज शुभम लटारी खंगार से संपर्क किया था. 

पूजा पाठ के बहाने घर पहुंचा था बाबा

बताया जा रहा है कि रविवार 30 अगस्त को शुभम खंगार अपने दो साथियों के साथ पीड़िता के घर पूजा-पाठ के लिए पहुंचा था. आरोप है कि पूजा के दौरान आरोपियों ने पीड़िता के पति को आवश्यक सामान लाने के बहाने घर से बाहर भेज दिया. पति के बाहर जाते ही मुख्य आरोपी ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाते हुए अपने पति और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिवार ने भिसी पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

हिरासत में तीनों आरोपी

पीड़िता की शिकायत के आधार पर भिसी पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी 26 वर्षीय शुभम लटारी खंगार, उसके साथी सचिन मोडक और तेजस वालकटे को गिरफ्तार कर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. मामले में आगे की जांच भिसी के थानेदार मंगेश भोंगाळे की टीम कर रही है.  

अंधविश्वास के नाम पर उठाया फायदा

इस घटना ने एक बार फिर अंधविश्वास के नाम पर लोगों की मजबूरी और बीमारी का फायदा उठाने वाले भोंदू बाबाओं और भोंदू महाराजों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बीमारी का इलाज कराने और पारिवारिक संकट दूर करने की उम्मीद में लोग ऐसे लोगों के संपर्क में आते हैं लेकिन कई बार यही विश्वास अपराध का शिकार बना देता है.

ये भी पढ़ें: Mamata Banerjee Bhatiji Death: ममता बनर्जी की भतीजी का घर में फंदे से लटका मिला शव, बीरभूम के घर में पसरा मातम!

MORE NEWS