<

Rishabh Sambyal Retirement: वर्दी में जीता दिल, अब सेना से विदाई! ‘नेशनल क्रश’ मेजर ऋषभ संब्याल हुए रिटायर

Rishabh Sambyal Retirement: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ADC मेजर ऋषभ सिंह सम्ब्याल ने लगभग 12 साल की सेवा के बाद भारतीय सेना से समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें नेशनल क्रश भी कहा जाता है.

Rishabh Sambyal Retirement: सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ADC की काफी वीडियोज वायरल होती हैं. उनके एडीसी को नेशनल क्रश भी कहा जाता है. उनके कुछ क्यूट मोमेंट्स भी लड़कियों का दिल जीत जाते हैं. वहीं अब उन्होंने सेना से रिटायरमेंट ले लिया है. जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एड-डी-कैंप (ADC) के तौर पर काम करने वाले मेजर ऋषभ सिंह सम्ब्याल ने लगभग 12 साल की सेवा के बाद भारतीय सेना से समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया है. 

अपनी प्रोफेशनल उपलब्धियों के अलावा, इस साल गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति के साथ नज़र आने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ‘नेशनल क्रश’ का टैग भी मिला. सम्ब्याल ने एक हफ़्ते पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाक़ात की, जहां उन्होंने मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए उनका धन्यवाद किया. बताया जाता है कि यह मुलाक़ात उनके ADC के तौर पर कार्यकाल पूरा होने के बाद हुई.

शेयर की पोस्ट

उन्होंने राष्ट्रपति के साथ अपनी तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘राष्ट्रपति भवन में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. माननीय राष्ट्रपति के आशीर्वाद और सीख ने मुझे जीवन में एक व्यक्ति के तौर पर आगे बढ़ने में मदद की है. साथ ही, उनके परिवार से दोबारा मिलकर बहुत अच्छा लगा. जय हिंद.’

कौन हैं ऋषभ सिंह सम्ब्याल?

उनकी लिंक्डइन प्रोफ़ाइल के अनुसार, सम्ब्याल 2013 में NDA परीक्षा पास करने के बाद नेशनल डिफेंस एकेडमी में शामिल हुए. 2014 में शुरू हुए 133वें NDA कोर्स का हिस्सा थे. बाद में उन्होंने इंडियन मिलिट्री एकेडमी में मिलिट्री स्टडीज़ और डिफेंस मैनेजमेंट की पढ़ाई की. सम्ब्याल ने पहली बार 2021 में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, जब वह जाट रेजिमेंट में कैप्टन थे. इस दौरान उन्होंने इसकी टुकड़ी का नेतृत्व किया था. उस साल टुकड़ी ने ‘बेस्ट मार्चिंग कंटिंजेंट ट्रॉफी’ जीती थी. इसके बाद उन्होंने 4 पैरा स्पेशल फोर्सेस के साथ काम किया, जिन्हें ‘डैगर्स’ के नाम से भी जाना जाता है. बताया जाता है कि स्पेशल फोर्सेस में अपनी सेवा के दौरान उन्होंने ‘बलिदान बैज’ हासिल किया था. उन्हें मार्च 2023 में राष्ट्रपति मुर्मू के ADC के तौर पर चुना गया था.

राष्ट्रपति के ADC का काम क्या होता है?

राष्ट्रपति का ADC आधिकारिक कार्यक्रमों के दौरान प्रोटोकॉल, शेड्यूल और तालमेल का काम संभालता है. यह अधिकारी वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी काम करता है. सम्ब्याल की प्रोफेशनल प्रोफ़ाइल बताती है कि उनकी भूमिका में प्रोटोकॉल मैनेजमेंट, सुरक्षा, यात्रा कार्यक्रम की योजना बनाना और आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होना था. वह आधिकारिक दौरों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी राष्ट्रपति मुर्मू के साथ जाते थे.

सांब्याल कैसे सोशल मीडिया पर छा गए?

राष्ट्रपति मुर्मू के ADC के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान, सरकारी कार्यक्रमों में उनके साथ सांब्याल की मौजूदगी को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया. यूज़र्स अक्सर उनके लुक और राष्ट्रपति के साथ उनकी भूमिका पर कमेंट करते थे. सार्वजनिक कार्यक्रमों में राष्ट्रपति मुर्मू की मदद करते हुए सांब्याल के वीडियो और तस्वीरें भी खूब शेयर की गईं, जिनमें उन्हें रुमाल देते हुए और उनके ऊपर छाता पकड़े हुए और तकिया देते हुए देखा गया. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Aaaj Ka Mausam:नवंबर की शुरुआत में मौसम का तांडव! 18 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 2 November 2026: मौसम विभाग के मुताबिक, आज, 2 नवंबर को दिल्ली में…

Last Updated: November 2, 2026 07:13:31 IST

Jharkhand News: थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप पर बवाल, आरोपी सिपाही जेल भेजा गया, कई पुलिसकर्मी निलंबित

Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाने में पति की प्रताड़ना की शिकायत…

Last Updated: November 1, 2026 22:13:00 IST

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पड़ोसी के सिर पर हथौड़े से किया वार, 26 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साल 2000 में दर्ज हत्या के मामले…

Last Updated: November 1, 2026 21:23:25 IST

हमारे वाले सीधे, तुम्हारे वाले टेढ़े, राम-कृष्ण की तुलना कर बुरे फंसे धीरेंद्र शास्त्री, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

Dhirendra Shastri controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भगवान राम और श्रीकृष्ण…

Last Updated: November 1, 2026 21:00:21 IST

अमिताभ बच्चन ने बुलेटप्रूफ सुरक्षा के पीछे से किया फैंस का दीदार, अभिषेक बच्चन भी बने पिता की ढाल

Amitabh Bachchan security: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को धमकी भरा ईमेल मिलने…

Last Updated: November 1, 2026 20:47:27 IST

बुर्का पहनकर बंद घरों की करती थी रेकी, हैंड-कटर से तोड़ती थी अलमारियां, महिला चोर का कारनामा जान रह जाएंगे हैरान

Hyderabad theft case: हैदराबाद में बंद घरों में चोरी करने के आरोप में 25 वर्षीय…

Last Updated: November 1, 2026 20:39:31 IST