Mamta Banerjee Controverisal Statement: पश्चिम बंगाल में MBBS छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में सीएम मामता बनर्जी ने विवादित बयान दिया है. जिससे विपक्ष और महिला संगठन में काफी रोष है.
Mamta Banerjee Controverisal Statement on MBBS Student Rape
घटना की सूचना मिलते ही दुर्गापुर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की. आसपास के गांवों में तलाशी अभियान चलाया गया और जंगलों में ड्रोन की मदद से सर्च ऑपरेशन किया गया. रविवार को पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया और एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. तीनों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं. पीड़िता की हालत में सुधार बताया जा रहा है और उसने पुलिस को अपना बयान दे दिया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच तेज़ी से आगे बढ़ा रही है.
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह एक निजी कॉलेज है. लड़की रात 12:30 बजे बाहर क्यों गई? यह वन क्षेत्र है. निजी कॉलेजों को अपनी छात्राओं की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए. लड़कियों को रात में बाहर (कॉलेज से) जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस सभी आरोपियों को जल्द पकड़ेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. लेकिन उनके बयान में लड़कियों की ‘आवागमन की आज़ादी’ पर सवाल उठाने को लेकर कई संगठनों ने आपत्ति जताई है.
मुख्यमंत्री के बयान के बाद विपक्षी दलों और महिला अधिकार संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उनका कहना है कि सरकार को अपराधियों पर कार्रवाई पर ध्यान देना चाहिए, न कि पीड़िता के व्यवहार पर सवाल उठाना चाहिए. कई नेताओं ने इसे “विक्टिम ब्लेमिंग” करार दिया है.
गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…
Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…
सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…
एक यात्री ने आरोप लगाया कि जीआरपी कर्मियों ने उसे 10,000 रुपये के गुटखा जुर्माने…
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 1 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय में अपने अनुठे कानून सम्बन्धित कॉन्क्लेव संविधान पे…
भुवनेश्वर में एक अजनबी महिला के अपार्टमेंट में जबरदस्ती घुस गया और उसने बंदूक की…