MP News: मध्य प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में भक्तों को ले जा रही एक कार मां बगलामुखी मंदिर के पास एक नाले में बह गई. हादसे में आठ भक्तों की मौत हो गई. मरने वालों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. सभी भक्त दर्शन के लिए नलखेड़ा आए थे.बताया जा रहा है कि रात में इलाके में भारी बारिश हुई, जिससे नाले में पानी का बहाव बढ़ गया. इस दौरान भक्तों की कार बहाव में बह गई. तेज बहाव के कारण कार बह गई. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
हादसा मां बगलामुखी मंदिर के पास हुआ. भक्त दर्शन के लिए नलखेड़ा पहुंचे थे. जब उनकी कार नाले के पास पहुंची, तो नाले में पानी का बहाव तेज था. कार अचानक पानी में बह गई. घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन को सूचित किया गया. प्रशासन और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे. इसके बाद नाले में राहत और बचाव का काम शुरू किया गया. टीम कार और उसमें सवार लोगों की तलाश कर रही है.
आठ लोगों की मौत
हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है. इनमें तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. सभी नलखेड़ा घूमने आए थे. बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर पहुंच गए. प्रशासनिक अमला राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है. नाले में बहाव तेज होने के कारण बचाव टीमों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
मृतकों की पहचान करने में लगी प्रशासन
हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. प्रशासन मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहा है. उनके परिजनों को भी घटना की जानकारी देने का काम चल रहा है. फिलहाल, नाले में बचाव कार्य चल रहा है. प्रशासन की टीम पूरी घटना की जानकारी जुटा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रात में भारी बारिश के बाद नाले में पानी का लेवल बढ़ गया और श्रद्धालुओं की कार बह गई.