Air India-Indigo: मुंबई एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी! एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के बीच हुई इस बड़ी घटना ने यात्रियों के होश उड़ा दिए. आखिर रनवे पर क्या हुआ? पूरी खबर पढ़ें...
Mumbai Airport Incident: मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर मंगलवार रात उस वक्त चीख-पुकार मचते-मचते रह गई, जब एयर इंडिया और इंडिगो के दो यात्री विमान आपस में टकरा गए. सैकड़ों यात्रियों की जान दांव पर थी, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और एक भीषण तबाही टल गई. आखिर इस भारी सुरक्षा चूक का जिम्मेदार कौन है? दरअसल, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया और इंडिगो की दो यात्री विमानों के पंख आपस में टकरा गए. जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 (मुंबई–कोयंबटूर) टेकऑफ से पहले टैक्सीवे पर पुशबैक की प्रक्रिया में थी, जबकि इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 (हैदराबाद–मुंबई) लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी. इसी दौरान दोनों विमानों के विंगटिप (पंखों के सिरे) आपस में टकरा गए.

आपको बता दें कि घटना के समय दोनों विमानों में यात्री सवार थे. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी यात्री या क्रू मेंबर घायल नहीं हुआ. एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित एयरलाइंस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और सभी सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है.

एयर इंडिया के अनुसार, 3 फरवरी को मुंबई से कोयंबटूर जा रही फ्लाइट AI 2732 को उस समय देरी का सामना करना पड़ा, जब टेकऑफ से पहले टैक्सीवे पर खड़े विमान का संपर्क एक अन्य एयरलाइन के विमान से हो गया. इस घटना में दोनों विमानों के पंखों के सिरे आपस में टकरा गए, जिससे एयर इंडिया के विमान के विंगटिप को नुकसान पहुंचा.

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को तकनीकी जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है. सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया है और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. इस घटना की सूचना संबंधित नियामक एजेंसी को दे दी गई है. एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और कहा है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…
LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…
DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…
IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…
Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…
KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…