Nagpur School Bus Fire: नागपुर के वाठोडा चौक पर 35-40 बच्चों से भरी स्कूल बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. ड्राइवर ने बस रोकी, स्थानीय लोगों ने खिड़कियों से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला.
स्कूली बच्चों से भरी बस में अचानक लगी आग
Nagpur School Bus Fire: महाराष्ट्र के नागपुर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. वाठोडा चौक पर एक स्कूल बस में अचानक आग लग गई. जिस समय आग लगी, उस समय बस में 35 से 40 स्कूली बच्चे बैठे हुए थे. गनीमत रही कि सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
बस में आग अगले हिस्से में लगी थी. देखते ही देखते लपटें पीछे की ओर फैलने लगीं. बस में धुआं भरने लगा तो बच्चों में अफरा-तफरी मच गई. ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया. अगर बस नहीं रोकी जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था.
बस रुकते ही आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े. उन्होंने बिना समय गंवाए बच्चों को बाहर निकालना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने बस का दरवाजा खोला तो कुछ ने खिड़कियों से बच्चों को बाहर निकाला. एक-एक करके सभी 35 से 40 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद बच्चों को आग लगी बस से दूर ले जाया गया. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
ये भी पढ़ें: Gudla Railway Station Accident: कोटा में रेल हादसा! गुड़ला रेलवे स्टेशन पर हुआ धमाका, एक के ऊपर एक चढ़ीं बोगी
शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में बस का बड़ा हिस्सा जल गया. आग लगने की असली वजह क्या है, इसका पता जांच के बाद ही चलेगा. स्कूल बस में बच्चे होने से यह घटना बहुत गंभीर हो सकती थी. लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों की जान बच गई. सभी ने राहत की सांस ली है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में एक और हादसा, सीमापुरी में इमारत गिरने से हड़कंप, मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर
चंद्रपुर के एक छात्रावास में कक्षा 9 के एक छात्र पर स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा…
Tanushree Dutta on Nana Patekar Death: नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम…
Nepal Earthquake:यह भूकंप ऐसे समय में आया है जब नेपाल 26 अगस्त को देश में…
Tanmay Baloda Record: भारत U-19 के बाएं हाथ के स्पिनर तन्मय बलोदा ने ऑस्ट्रेलिया के…
Arun Govil: अरुण गोविल ने भगवान राम के किरदार को निभाया था. वे दशकों तक…
Evergreen Song: 2013 में रिलीज हुई फुकरे को दर्शकों का काफी प्यार मिला. इसके गाने…