Live TV
Search
Home > देश > दिल्ली में एक और हादसा, सीमापुरी में इमारत गिरने से हड़कंप, मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर

दिल्ली में एक और हादसा, सीमापुरी में इमारत गिरने से हड़कंप, मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बिल्डिंग गिरने से हंगामा मच गया. मौके पर बचाव कार्य के लिए टीमें आईं. टीम वहां पहुंची और अब तक दो बच्चों को बचाया गया है. बचाव कार्य अभी भी जारी है.

Written By:
Last Updated: 2026-10-07 16:55:03

Mobile Ads 1x1

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में सोमवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई. इमारत के गिरते ही आसपास धूल का गुबार छा गया और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है.

फायर कंट्रोल रूम को दोपहर लगभग 3:15 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली. कॉल मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस और पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुईं. मौके पर पहुंचकर जवानों ने मलबे को हटाने और उसमें फंसे लोगों की तलाश शुरू कर दी. कहा जा रहा है कि इसस मलबे में लगभग 15 लोग दबे हुए हैं.

25 गज में बनी थी बिल्डिंग

बता दें कि ये हादसासीमापुरी के ईदगाह मछली मंडी/ईदगाह मस्जिद के पास हुआ. बताया जा रहा है कि यह इमारत करीब 25 गज जमीन पर बनी हुई थी. नीचे की मंजिल पर दुकानें थीं. वहीं उसके ऊपर चार मंजिल तक मकान बना था. अचानक पूरी संरचना ढहने से मलबा सड़क और आसपास के हिस्से में फैल गया. 

सुरक्षित निकाले गए दो बच्चे

हादसे के बाद स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए. राहत-बचाव टीमों के पहुंचने से पहले लोगों ने मलबे में फंसे दो बच्चों को बाहर निकाल लिया. दोनों बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की संभावना को देखते हुए लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं. हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: Delhi Protest: राहुल-प्रियंका के खिलाफ FIR दर्ज, लगा ये गंभीर आरोप; कल रात किए गए डिटेन

MORE NEWS